मेरठ

अमित शाह के 2018 और 2019 जीतने वाले बयान को विपक्ष ने बताया मुंगेरी लाल के हसीन सपने

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में हो रही बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था जीत का दावा

3 min read
Sep 08, 2018
अमित शाह के 2018 और 2019 जीतने वाले बयान को विपक्ष ने बताया मुंगेरी लाल के हसीन सपने

मेरठ. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में हो रही बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से दिए गए बयान पर राजनैतिक दलों ने जोरदार हल्ला बोला है। किसी ने उनके इस बयान को मुंगेरी लाल के हसीन सपने तो किसी ने उनकी तुलना दुर्योधन से कर डाली, जो अपने अभिमान में चूर था और लड़ाई में अपना राजपाट सब कुछ खो चुका था। बताते चलें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में शनिवार को बैठक शुरू हुई। इस बैठक में चार राज्यों में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन चल रहा है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हम 2018 का युद्ध भी जीतेगे और 2019 का महाभारत भी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान की विपक्षी पार्यिनों हल्ला बोल दिया है।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी के इस मंत्री ने की बड़ी घोषणा, यह काम होने के बाद बदल जाएगी दोनों शहरों की किस्मत

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं अमित शाहः कांग्रेस
अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस के मेरठ प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेरी लाल बन चुके हैं, जो बैठे-बैठे सपने देखते रहते हैं। 2014 से अब तक देश में काफी बदलाव आ चुका है। लेकिन वे अब भी 2014 की दुनिया में ही खोए हुए हैं। वे उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जबकि भाजपा तब से अब तक यानी 2014 से 2018 तक अपना सब कुछ खो चुकी हैं। जनता का विश्वास और अपना स्वाभिमान भी। सपने देखना सबका अधिकार है, अगर भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह ही सपने देखने लगेंगे तो बाकी नेताओं का क्या होगा।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को जमीनी हकीकत पता चल जाएगीः रालोद
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन ने अमित शाह के इस बयान पर कहा है कि भाजपा आज कहां खड़ी है। उसकी ऊंचाई क्या है, यह 2018 में होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों में दिखाई दे जाएगा। जनता भाजपा की सरकार को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई का स्तर किस तरह बढ़ रही है। लोग परेशानी से कराह रहे हैं। लेकिन सरकार और हमारे प्रधानमंत्री को इससे कोई मतलब नहीं है। जिस भाजपा पर लोगों ने भरोसा कर उसे दिल्ली की सत्ता सौंपी। सरकार ने जनता के उसी भरोसे का कत्ल का दिया। अमित शाह ने जो बयान दिया है, उसमें कहीं सच्चाई नहीं दिख रही। वे एक हताश टीम के मुखिया हैं, जो अपनी टीम के खिलाड़ियों में जान डालने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह को भी पता चल चुका है कि 2019 में नतीजे क्या होंगे। भाजपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी। राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी और लोकसभा चुनाव में भी ।

यह भी पढ़ेंः सवर्णों के बाद अब इस संगठन ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा नेताओं के उड़े होश

रूपये की तरह भाजपा का स्तर देश में गिरा: समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री डा. कुलदीप उज्जवल ने कहा कि यह देश लोकतांत्रिक है। यहां पर सभी को अपनी बात कहने और रखने का अधिकार है। फैसला तो जनता करती है। भाजपा का स्तर आज ऐसा हो गया है, जैसा कि विदेश में रूपये का। जो दिनों-दिन गिर रहा है। यहां पर दोनों ही स्थिति के दोषी भाजपा नेता और उसकी सरकार की नीतियां है। रुपये का स्तर भी भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण गिर रहा है और भाजपा का स्तर भी सरकार चलाने में नकामी के कारण गिर गया है। भाजपा आज जनता के बीच से अपना जनाधार पूरी तरह से खो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज कुछ भी बोल सकते हैं। एक हताश आदमी इसी तरह की बातें करता है। बाकी उनकी बातों में कितनी सच्चाई है यह तो देश की जनता ही बताएंगी। अभी से कुछ भी कहना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें

अलवर से भाजपा के 1800 कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर, अध्यक्ष अमित शाह से सीखेंगे चुनावी गुर
Published on:
08 Sept 2018 04:35 pm
Also Read
View All