
मेरठ। दीपावली के मौके पर मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र स्थित काले जादू वाली गली में एक ऐसी घटना घटी कि गली के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। मौक पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद जब पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरे की ओर रुख किया तो सीसीटीवी कैमरे टूटे पडे़ मिले। हालांकि, मोहल्लेवासियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो यह घटना नहीं हो सकती थी।
यह भी पढ़ें- सपा नेता आजम खान के गढ़ में डिप्टी सीएम मौर्या ने सपा नेता को दी जेल पहुंचाने की धमकी, इसके बाद...
पिछले साल भी दीपावली के मौके पर ही इस तरह की कई घटनाएं हुई थी। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने एक प्राइवेट गार्ड रखा था। लेकिन कुछ दिन पूर्व ही उसको हटा दिया गया था। गार्ड जब तक रहा इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। गार्ड के हटते ही फिर से ये बड़ी घटना हो गई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इन सब घटनाओं के पीछे किसी आसपास के लोगों का ही हाथ है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ेंः- भगवान राम के सपने में आने के बाद मुस्लिम ठाकुर ने अपनाया हिन्दू धर्म तो हुआ ये हाल
दरअसल, ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने एक सरियों के गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। सुबह गोदाम खोलने पहुंचे कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी हैै। जानकारी के अनुसार मुमताजनगर स्तित काले जादू वाली गली में जमालुद्दीन का जेएस ट्रेडिंग के नाम से सरियों का कारोबार है। जमालुद्दीन के अनुसार देर रात किसी समय ताले तोड़कर गोदाम में दाखिल हुए बदमाशों ने ऑफिस मेें लगी एलईडी चुराते हुए भीतर खड़ी दो कारों की बैटरी भी निकाल ले गए। इसी के साथ कई दूसरे कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए करीब दो लाख के नुकसान की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।