मेरठ

Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के स्थिर दाम के बीच CNG-PNG कीमतों का ऐसा है हाल

Today Petrol Diesel Price, CNG PNG Rate Today मेरठ और पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में बुधवार के बाद आज गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थिर हैं। बता दें पिछले तीन महीने से अधिक समय से महानगर में पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को मिला है। इसी के बीच सुकून देने वाली बात यह है कि मेरठ में अब सीएनजी के दाम 91 रुपये से घटकर 86 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। बीते दिनों में घरेलू गैस एलपीजी के दाम भी कम हुए हैं। पेट्रो उत्‍पादों दाम स्‍थिर ही रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 9:12 AM IST
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के स्थिर दाम के बीच CNG-PNG कीमतों का ऐसा है हाल
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के स्थिर दाम के बीच CNG-PNG कीमतों का ऐसा है हाल

Today Petrol Diesel Price, CNG PNG Rate Today आज आठ सितंबर गुरुवार को पेट्रोल के दाम 96ः31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89ः49 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई हैं। लेकिन वहीं सीएनजी के दाम 91 रुपये से घटकर 86 प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। घरेलू गैस एलपीजी के कामर्शियल सिलेंडर के दाम गत गुरुवार एक सितंबर को 100 रुपये तक कम हुए हैं।


प्रदेश में एक समान कर लागू होने के बाव जिलों और शहरों में भी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर पाया जाता है। पेट्रोल और डीजल में ये अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए खर्च के अनुसार होता है। शहर में पेट्रोल.डीजल की कीमत को एसएमएस के माध्यम से भी जाना जा सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

देश के प्रत्येक शहर का कोड अलग.अलग होता है। जो आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाता है। जुलाई और अगस्‍त के बाद अब सितंबर में पेट्रो उत्‍पाद की कीमतों में राहत मिल रही है। इसके साथ अभी इनके दामों के बढ़ने की संभावना नहीं है। लेकिन इस बीच शहर में सीएनजी के दाम घट गए हैं तो वहीं दूसरी ओर रसोई गैस के दाम 100 रुपये तक कम हुए हैं। पेट्रो उत्‍पादों के दाम दिनों से स्‍थिर होने से लोगों को राहत मिल रही है।

Published on: