मेरठ

प्रियंका ने इस महत्वपूर्ण सीट को किया था ‘नजरअंदाज’, कांग्रेस का हुआ ये हाल

कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल तीसरे स्थान पर, भाजपा प्रत्याशी की जीत पहले प्रत्याशी बदला, फिर चुनाव प्रचार करने भी नहीं पहुंची थी प्रियंका गांधी चुनाव से पहले भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हाल लेने गर्इ थी प्रियंका  

2 min read
May 24, 2019
meerut
प्रियंका ने इस महत्वपूर्ण सीट को किया था 'नजरअंदाज', कांग्रेस प्रत्याशी का ये हाल हुआ

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने गठबंधन प्रत्याशी को पराजित करके कब्जा जमाया। राजेंद्र अग्रवाल को 5,86,184 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी को 5,81,455 आैर कांग्रेस के प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल को 34,479 वोट मिले। हरेंद्र अग्रवाल मतगणना के पहले वोट से लेकर आखिर तक तीसरे स्थान पर बने रहे। कांग्रेस को इतनी वोट पिछले लोक सभा चुनाव के मुकाबले भी कम मिली हैं। सूत्रों की मानें तो मेरठ-हापुड़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की यह स्थिति कांग्रेस हार्इकमान की रणनीति मानी जा रही है, जिसमें मेरठ जैसी महत्वपूर्ण सीट पर कांग्रेस का कोर्इ स्टार प्रचारक यहां नहीं पहुंचा, प्रियंका गांधी भी नहीं। जबकि प्रियंका चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले मेरठ के हाॅस्पिटल में उपचार करा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हालचाल लेने पहुंच गर्इ थी।

मेरठ को माना था 'सी' ग्रेड सीट

पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हार्इकमान ने पहले ही तय कर लिया था कि मेरठ-हापुड़ सीट 'सी' ग्रेड है। सूत्रों की मानें तो यह पहले ही तय कर दिया गया था कि प्रियंका गांधी ग्रेड 'ए' आैर 'बी' सीट पर ही चुनाव प्रचार करने जाएंगी। यही वजह रही कि वह मेरठ-हापुड़ जैसी महत्वपूर्ण सीट के प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के लिए चुनाव प्रचार करने नहीं आयी। इसका खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ा।

भीम आर्मी प्रमुख से मिली थी प्रियंका

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर 13 मार्च को मेरठ के आनन्द हाॅस्पिटल में भर्ती थे, क्योंकि उनकी उनकी सहारनपुर से दिल्ली के बीच हुंकार रैली के दौरान हंगामे में उनकी तबियत बिगड़ गर्इ थी। प्रियंका चंद्रशेखर का हाल जानने तो पहुंच गर्इ थी, जबकि मेरठ के प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के चुनाव प्रचार के लिए नहीं आयी, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता डा. आेपी शर्मा को टिकट देने के बाद हरेंद्र अग्रवाल को नया प्रत्याशी बनाया गया था। प्रियंका 13 मार्च के बाद से लेकर चुनाव प्रचार खत्म होने तक मेरठ नहीं आयी थी। इसी तरह वेस्ट यूपी के कांग्रेस प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एक बार ही चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे। एेसे में कांग्रेस प्रत्याशी को ज्यादा वोट नहीं मिलना हार्इकमान की रणनीति की खामी का हिस्सा माना जा रहा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
24 May 2019 05:30 pm