मेरठ

नौकरियां देने की जगह नौजवानों की आवाज दबा रही सरकार-प्रियंका गांधी

-मेरठ में भीम आर्मी संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी -अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद कही ये बातें
2 min read
Mar 13, 2019
news
नौकरियां देने की जगह नौजवानों की आवाज दबा रही सरकार-प्रियंका गांधी

मेरठ।जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जवानों को नौकरी देने का दावा किया था।नौकरी देने की जगह सरकार उन्हें सरकार नौजवान को कुचलना चाहती है।सरकार उन्हें रोजगार देने की जगह उनकी आवाज को कुचलना चाहती है।यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहीं।दरअसल बुधवार को प्रियंका गांधी आैर ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरठ के अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे थे।हालांकि उन्होंने कहा कि यह मुलाकात गैर राजनीतिक है।उन्होंने कहा मुझे चंद्रशेखर की हिम्मत पसंद है।उसका संघर्ष पसंद है, वह अपनी आवाज उठा रहे हैं।प्रियंका ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि योगी सरकार अहंकारी बन गई है।

प्रियंका गांधी ने चंद्रशेखर से इतनी देर की बात

प्रियंका गांधी के अस्पताल पहुंचते ही कांग्रेसियों की भारी भीड़ जमा हो गर्इ। इसबीच प्रियंका सीधे अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर के पास पहुंची। यहां उन्होंने चंद्रशेखर का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने माेदी सरकार पर भी निशाना ताना। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सरकार अहंकारी हो गर्इ है। जिस सरकार ने नौजवानों को नौकरी का वादा किया था। वह सरकार इन्हीं नौजवानों को कुचलना चाहती है। सरकार उन्हें रोजगार देने की जगह उनकी आवाज को कुचलना चाहती है।

पुलिस ने भीम आर्मी संस्थापक को अस्पताल में कराया था भर्ती

बता दें कि भीम आर्मी की रैली के दौरान पुलिस ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहीं हायर सेंटर के बाहर भीम आर्मी समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन व पुलिस ने उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने की बात कहकर निकले। हालांकि उन्हें बाद में मेरठ के ही एक नीजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उनसे मिलने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। इसके साथ ही अब चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। लोग इस मुलाकात को लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं।

Published on:
13 Mar 2019 06:47 pm