मेरठ

Weather Alert: अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट, सर्द हवाओं के साथ नीचे आएगा तापमान

Highlights दिन में तापमान में तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव 20 व 21 फरवरी को धूल भरी आंधी का अंदेशा

2 min read
Feb 20, 2020
Light rain in the morning, cloudy sky

मेरठ। आने वाले दिनों मौसम में बदलाव आने जा रहा है। दिन में तापमान की बढ़ोतरी और रात को ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ेगी। धूल भरी आंधी चलने से सर्द हवाएं अपना असर छोड़ेंगी और तापमान में गिरावट आएगी।

मेरठ समेत वेस्ट यूपी में मौसम में रोजाना बदलाव हो रहे हैं। दिन में तेज धूप के बाद शाम को चलने वाली ठंडी हवा से रात को ठंडक बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 20 व 21 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश पड़ेगी। फरवरी के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली और तापमान में बदलाव देखने को मिला। सुबह तेज धूप निकली तो दोपहर को बादल छा गए। दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं चली। सर्द हवाओं ने रात को फिर से मौसम सर्द कर दिया। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि बुधवार की रात तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि 20 व 21 फरवरी को बारिश के साथ धूल भरी हवा चलने की संभावना है। इसके बाद मौसम में ठंडक बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

अगले दस दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

तारीख- अधिकतम व न्यूनतम तापमान- मौसम

20 फरवरी- 24-15 डिग्री- धुंधला

21 फरवरी - 26-16 डिग्री- बौछारें

22 फरवरी- 26-15 डिग्री- धुंधला

23 फरवरी- 26-14 डिग्री- बौछारें

24 फरवरी- 28-15 डिग्री- धुंधला

25 फरवरी- 27-14 डिग्री- धूप

26 फरवरी- 31-15 डिग्री- बादल

27 फरवरी- 31-17 डिग्री- बादल

28 फरवरी- 31-18 डिग्री- धूप

29 फरवरी- 30-16 डिग्री- धूप

Published on:
20 Feb 2020 09:31 am
Also Read
View All