मेरठ

Holika Dahan 2023: होली पर 40 साल बाद दुर्लभ योग, जानिए होलिका दहन का समय

Holika Dahan 2023: इस होली पर 40 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। इस बार भद्रा रहित काल में होलिका दहन होगा।
less than 1 minute read
Mar 07, 2023
Holika Dahan 2023: होली पर 40 साल बाद दुर्लभ योग, जानिए भद्रा रहित काल में होलिका दहन  का समय
मेरठ में लगाई गई उपलों की होली।

होली की तैयारियां जोर पर हैं। हर तरफ रंगों का उल्लास है। मंगलवार 7 मार्च को होली है। उसके अगले दिन 8 मार्च को दुल्हैंडी मनाई जाएगी। कई स्थानों पर होली के कार्यक्रम हो रहे हैं।

होली पर 40 साल बाद आज 7 मार्च मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि के चंद्रमा में शुभ योग बन रहा है। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी ने बताया कि इस बार होलिका दहन में भद्रा का साया नहीं रहेगा।


पंडित ने बताया कि होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 1:58 रहेगा। होलिका दहन के लिए शाम को 6:10 बजे से लेकर 8:30 बजे तक समय शुभ रहेगा। पंडित ने बताया कि होली पर अपनी राशि के अनुसार पूजन करें। मेष राशि वाले मसूर की दाल से पूजन करें और होलिका की तीन परिक्रमा लगाएं। वृष राशि वाले सूखे नारियल में बूरा भरकर होलिका दहन में डालें।


मंगलवार की सूर्योदय के बाद समाप्त होगी भद्रा
पंचांग के अनुसार, भद्रा 6 मार्च को शाम 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा। मंगलवार को सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त भी हो जाएगा। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 6 मार्च को शाम 4:17 मिनट पर होगी। इसका समापन 7 मार्च को शाम 6:09 मिनट पर होगा।


बन रहा है होली पर दुलर्भ योग
होली पर्व पर चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा मकर राशि में सूर्य, बुध और शनि त्रिग्रही योग में विराजमान होंगे। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि देवगुरु बृहस्पति और शुक्र मीन राशि में मंगल वृषभ राशि में विराजमान होंगे।

Updated on:
07 Mar 2023 08:19 am
Published on:
07 Mar 2023 08:19 am