मेरठ

Retired police officer murder : रिटायर्ड मौसा की हत्या कर थाने पहुंचे भांजे की बात सुन चकरा गए पुलिसकर्मी

Retired police officer murder in Meerut पुलिस से रिटायर्ड दरोगा की उसकी साली के बेटे ने फावडे़ से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस से गिरफ्तारी की बात कही। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर फावड़ा भी बरामद कर लिया। घटना आज सुबह की थाना किठौर क्षेत्र के गांव की है। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं घर में कोहराम मच गया।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2022, 4:26 PM IST
रिटायर्ड मौसा की हत्या कर थाने पहुंचे भांजे की बात सुन चकरा गए पुलिसकर्मी
रिटायर्ड मौसा की हत्या कर थाने पहुंचे भांजे की बात सुन चकरा गए पुलिसकर्मी

Retired police officer murder in Meerut थाना किठौर क्षेत्र में देर रात युवक ने अपने मौसा को फावडे़ से काटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक आज सुबह खुद ही थाने पहुंचा और उसने खुद को गिरफ्तार करवाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह अपने मौसा की हत्या करके आया है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे लेकर घटनास्थल पहुंची। मौसा का शव चारपाई पर लहूलुहान पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की वजह बताई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मृतक के दामाद ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

किठौर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में रिश्तेदारी में आए रिटायर्ड दरोगा की उसके भांजे ने धारदार फावडे़ से हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रिटायर्ड दरोगा के दामाद ने पुलिस में नामजद तहरीर दी है। रिटायर्ड दरोगा थाना दनकौर के भट्टा पारसौल निवासी श्योराज पुत्र प्रसादी अपने भतीजे प्रदीप की सुसराल गांव हसनपुर में महेंद्र के घर आए थे।

बताया जाता है कि श्योराज का यहां रहने वाले युवक अंकुश से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात श्योराज घर में सोए हुए थे। इसी दौरान अंकुश ने श्योराज पर फावड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या कर हत्यारा स्वयं माछरा चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Updated on:
23 Aug 2022, 4:26 PM IST
Published on: