मेरठ

रालोद नेताओं ने ओढ़ा भाजपाई चोला,प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दिलाई सदस्यता

भाजपा ने रालोद को झटका देते हुए पश्चिम उप्र के कई दिग्गज रालोद नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया। मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के सामने रालोद नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

2 min read
Nov 27, 2022
रालोद नेताओं ने ओढ़ा भाजपाई चोला,प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दिलाई सदस्यता
रालोद नेताओं ने ओढ़ा भाजपाई चोला,प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दिलाई सदस्यता

मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के समक्ष कई रालोद नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रालोद नेताओं के अलावा कुछ बसपा के नेता भी शामिल हैं।

भाजपा दलों को तोड़ने नहीं जोड़ने का करती है काम

भाजपा में शामिल होने वाले ये रालोद नेता मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर जिले के हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा किसी दल के नेताओं के तोड़ती नहीं है बल्कि उन्हें जोड़ने का काम करती है। जो भी भाजपा की विचारधारा से जुड़े होते हैं उनको भाजपा अपना बनाती है।

भाजपा की विचारधारा वाले नेताओं का स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश की 100 करोड़ से अधिक जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास कर रही है। भाजपा देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसे सभी लोगों का स्वागत है जो देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता लगातार चलती रहती है। जो भी आना चाहता है, उसके लिए दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं।

जयंत को बताया सीजनली नेता

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जयन्‍त चौधरी सीजनली नेता है। वो गलत रास्ते पर चल रहे हैं। वह चौधरी चरण सिंह की नीतियों से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि खतौली विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा निश्चित रूप से जीतेगी। भाजपा हमेशा नंबर वन नहीं है। यहां के लोगों का विश्वास और प्रेम भाजपा को नंबर वन बनाता है। जयन्‍त चौधरी के एक बयान पर उन्होंने कहा कि मौसम सुहाना है, रालोद नेताओं के भाजपा में आ जाने से मौसम और सुहाना हो गया है।

ये रालोद नेता भाजपा में शामिल

रालोद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, अभिषेक चौधरी,सुदेश शर्मा (पूर्व विधायक मोदीनगर), संजय जाटव (रालोद की एससी एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष), भोपाल गुर्जर प्रदेश संगठन महामंत्री रालोद, यशवर्धन,नेहा सिरोही (रालोद में महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष), यशवीर सिंह, मुकेश चरला, पार्षद धर्मवीर सिंह, सतवीर गुर्जर, नरेंद्र भाटी भाजपा में शामिल हुए हैं।

Published on:
27 Nov 2022 07:48 pm