मेरठ

RSS के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले संघ के पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की कार्रवाई

2 min read
Sep 23, 2018
RSS के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले संघ कार्यकर्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई

मेरठ. संघ में अनुशासन सर्वोपरि होता है। जब कभी भी संघ के पदाधिकारी अनुशासनहीनता करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है। कुछ ऐसा ही मेरठ में शनिवार को हुआ। जब संघ के एक छोटे पद पर तैनात पदाधिकारी ने अपने बडे़ पदाधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की तो संघ की गतिविधियों का केंद्र शंकर आश्रम हरकत में आ गया। वहां से निर्देश प्राप्त होते ही इस पदाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। मामला थाना सिविल लाइन से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें- साइकिल यात्रा के बाद सपा नेता के इस दावे से भाजपा खेमे में बढ़ी बेचैनी

इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रचारक ने तीन दिन पहले फेसबुक लाइव पर आकर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उन्हें संघ से बिना किसी कारण के निष्कासित कर दिया है। इस कारण उन्होंने ऐसी टिप्पणी की है। उसने पुलिस को बताया कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सभी को अधिकार है और हमने भी वही किया।

यह भी पढ़ें- मायावती ने नहीं दिया भाव तो भीम आर्मी के मुखिया ने अब इस राष्ट्रीय पार्टी के नेता को बताया भाई

सिविल लाइन थाने में इस प्रकरण में आरएसएस के विनोद भारती की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। साइबर क्राइम सेल ने इसकी जांच-पड़ताल की। जांच में पुलिस को जबर सिंह की 19 सितंबर को फेसबुक लाइव पर बनाई गई वीडियो मिली। वीडियो में जबर सिंह संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उसने कई बार संघ के पदाधिकारियों को गालियां भी दी। पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी जबर सिंह को उसके आवास से गिरफ्तार किया। जबर सिंह के मुताबिक, वह आरएसएस का जिला प्रचारक रहा है। कुछ दिन पहले उसे बिना कारण बताए बेवजह संघ से निकाल दिया गया था। उन्होंने इसके खिलाफ संघ के पदाधिकारियों से बात भी की थी। लेकिन जब किसी ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने फेसबुक लाइव करके अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी। सूत्रों ने बताया कि जबर सिंह लंबे वक्त से संघ विरोधी कार्य कर रहा था। सोशल मीडिया पर भी वह संघ के खिलाफ बातें कर रहा था। इसी के चलते उसे संघ से निष्कासित किया गया था। सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी निष्कासित संघ पदाधिकारी जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह परतापुर क्षेत्र के रिठानी गांव में रह रहा था। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत के फैसले के बाद ही उसे जेल भेजा जाएगा। दूसरी ओर जबर सिंह के समर्थक उसको जेल जाने से बचाने की जुगत में जुट गए हैं।

Published on:
23 Sept 2018 02:20 pm
Also Read
View All