मेरठ

सपा के दिग्गज नेता गोपाल अग्रवाल ने पार्टी छोड़ने वालों को बताया मौकापरस्त

बोले, वटवृक्ष है समाजवादी पार्टी, शिवपाल के बाहर जाने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

2 min read
Aug 29, 2018
सपा के दिग्गज नेता गोपाल अग्रवाल ने पार्टी छोड़ने वालों को बताया मौकापरस्त

मेरठ. समाजवादी पार्टी में पिछले काफी दिनों से चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश यादव के बीच जो तलवार खिंची थी। इसकी वजह से बुधवार को आखिरकार पार्टी दो फाड़ हो गई। भतीजे अखिलेश से नाराज चल रहे शिवपाल ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया। लेकिन इस मौके पर उन्हें समाजवादी पार्टी के पुराने दिग्गजों का साथ नहीं मिलता दिख रहा है। शिवपाल के इस कदम पर मेरठ में सपा के दिग्गज नेता और 1967 में इमरजेन्सी के दौरान मुलायम सिंह के साथ जेल गए समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज वटवृक्ष बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आना-जाना सभी पार्टियों में लगा रहता है। शिवपाल पार्टी के बडे़ नेता थे। उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह अपने विवेक से ही लिया होगा। इसके साथ ही गोपाल अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जो लोग शिवपाल के साथ जाएंगे, वे डाल से टूटे हुए फूल ही होंगे। यानी उन्होंने इशारों-इशारों में कह दिया कि पेड़ से गिरे हुए फूलों को कोई नहीं उठाता है।

गोपाल अग्रवाल 1967 में इमरजेन्सी के दौरान मुलायम सिंह के साथ जेल गए थे। गोपाल अग्रवाल छात्र संघ की राजनीति से ही समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आज भी बिना कोई दायित्व होने के बाद भी वे मेरठ में समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां नेताजी होंगे, हम भी वहीं होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को घेरने के लिए सपा महागठबंधन के फॉर्मूले पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी के इस फॉर्मूले से प्रदेश और देश में भाजपा को 2019 के चुनाव में बड़ा नुकसान हो रहा था। इस कारण यह भी साजिश हो सकती है कि भाजपा ने ऐसा कुचक्र रचा हो। उन्होंने कहा कि अब भाजपा इस मुद्दे को तूल देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की अपनी पकड़ जनता के बीच है। उसका अपना वोटर है। अपना एक कैडर है। उसके अलावा नेताजी मुलायम सिंह यादव का चेहरा समाजवादी पार्टी है। जहां नेताजी होंगे, वहां हम होंगे।

खांटी समाजवादी नेता गोपाल अग्रवाल ने कहा कि आज पार्टी को पुराने नेताओं की जरूरत है। जो लोग मौकापरस्त हैं, वे ही समाजवादी पार्टी को छोड़कर जा सकते हैं। ऐसे लोगों का कोई समाजवाद नहीं होता। ये लोग मौकापरस्त होते है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव पहले भी नाराज हुए थे और नेताजी के समझाने के पर वापस आ गए थे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वे जल्द ही घर वापस होंगे।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव नई पार्टी बनाकर कर रहे इस रणनीति पर काम, अखिलेश की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Published on:
29 Aug 2018 07:21 pm
Also Read
View All
10 रुपये का बिस्किट कितने का है जी फेम शादाब जकाती गिड़गिड़ाए! मेरठ में पुलिस से माफी मांगी; फिर क्या हुआ?

गैंगस्टर गुलफाम को उतारा मौत के घाट! चाकू से दो बार वार और खेल खत्म; मीट फैक्टरी में काम करने वाले भाई ने मसूरी में किया मर्डर

नीले ड्रम वाली मुस्कान केस में बड़ा अपडेट; आज कोर्ट से मिल सकती है सजा? मेरठ में मां ने कहा- हो सजा-ए-मौत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान; गोरक्षा के लिए चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी! CM योगी के लिए मेरठ में ये क्या कह दिया?

यूट्यूबर शादाब जकाती पर फिर मुकदमा, बिना अनुमति ज्वेलरी शोरूम उद्घाटन पर निकाला रोड शो, FIR दर्ज