नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाआें के लिए जारी हुआ आदेश सभी बोर्ड आैर प्राइवेट स्कूलों को लेकर जारी किया गया आदेश छोटे बच्चों की कक्षाएं चलेंगी सुबह आठ से ग्यारह बजे तक
मेरठ। मेरठ जनपद के नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की पढ़ार्इ को लेकर आदेश जारी किया गया है। ये आदेश बढ़ती गर्मी के कारण लिया गया है। सभी बोर्ड, मान्यता प्राप्त आैर प्राइवेट स्कूलों में सुबह साढ़े सात से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक ही पढ़ार्इ होगी। जनपद में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने ये आदेश जारी किए हैं। इसमें नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए कक्षाएं चार घंटे चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
साढ़े ग्यारह बजे तक होगी पढ़ार्इ
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र ढाका ने बताया कि कक्षा आठ तक के बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों को ये निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक, यूपी बोर्ड, सीबीएसर्इ, आर्इसीएसर्इ बोर्ड के सभी स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी शिक्षक, शिक्षिका, शिक्षा मित्र, शिक्षा अनुदेशक, गांव व वार्डों में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए दोपहर साढ़े ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक जनसम्पर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए यह आदेश जारी किया है, क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी आैर लू बढ़ सकती है। इसलिए अग्रिम आदेश तक जनपद के स्कूलों में ये व्यवस्था लागू की जा रही है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App