मेरठ

Mission Admission: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने पर भी एडमिशन होने का भरोसा नहीं, इसकी यह है बड़ी वजह

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की  
2 min read
Jun 27, 2018
meerut
Mission Admission: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने पर भी एडमिशन होने का भरोसा नहीं, इसकी यह है बड़ी वजह

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में बीएससी कृषि, बीकॉम, बीए व बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी होने के बाद बुधवार को एडमिशन शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रवेश 30 जून तक होंगे। पहली मेरिट लिस्ट में मेरठ आैर सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कालेजों में 24,394 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल गया है। इस बार स्नातक में प्रवेश के लिए काफी मारामारी है। छात्र-छात्राआें को भरोसा नहीं कि उन्हें एडमिशन मिल भी पाएगा या नहीं। क्योंकि 70 हजार छात्र-छात्राआें ने रजिस्ट्रेशन करा रखे हैं आैर करीब 50 हजार एडमिशन अभी होने हैं।

दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने में खामियां

दूसरी मेरिट के रिजल्ट में ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी बहुत से छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन अपनी जाति धर्म आदि भरने में गलती कर दी थी और कहीं छात्रों में तो अपने नंबर तक बढ़ा दिए थे जिसकी वजह से विश्वविद्यालय को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था जिस वजह से विश्वविद्यालय को इसी की कांट-छांट में काफी समय लग गया, हालांकि इस बार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय थोड़ा और हाईटेक हो चुका है विश्वविद्यालय की प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर वाईवी विमला का कहना है मेरिट में जिनका भी सूची में नंबर आया है उन छात्र-छात्राओं को यह मोबाइल पर इसकी जानकारी पहुंच जाएगी, जोकि विश्वविद्यालय के लिए एक बहुत ही अच्छी पहल है।

इन कालेजों में हैं काफी सीटें

पहली मेरिट लिस्ट में यपी बोर्ड के लिए 75 आैर अन्य बोर्डों के छात्र-छात्राआें के लिए 91 फीसदी की कट आफ रही।मेरठ के डीएन, इस्माइल कालेज, मेरठ कॉलेज, एनएएस कालेज, आरजी कालेज, कनोहर लाल डिग्री कॉलेज, शहीद मंगल पांडे कॉलेज में काफी सीटें बची हुई हैं, जिन्हें भरने के लिए भी जल्द से जल्द प्रयास किए जा रहे हैं हालांकि इस बार छात्र-छात्राआें की संख्या बहुत ज्यादा है जोकि विश्वविद्यालय और कालेजों के लिए एक बड़ी चुनौती है। सभी छात्रों को एडमिशन देना विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी परेशानी बन रही है

एडमिशन होने का भरोसा नहीं

विश्वविद्यालय की ओर से यूजी प्रोफेशनल PG प्रोफेशनल में जो 30 जून तक ऑनलाइन रजिस्टर हो सकेंगे और साथ ही मंगलवार और सहारनपुर में यूजी प्रोफेशनल कोर्स में 32293 विद्यार्थियों का आवेदन किया गया है जिसमें 18,141 छात्र वे 14,119 छात्राएं शामिल है और परा स्नातक कोर्स में दोनों मंडलों के 23,958 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। विश्वविद्यालय का दावा है यह हर बार के छह छात्रों की संख्या से इस बार दोगुना से भी बहुत ज्यादा है जोकि विश्वविद्यालय के लिए बहुत ही बड़ी चुनौती है।

Published on:
27 Jun 2018 08:37 pm