मेरठ

गाजीपुर बार्डर पर बैठै बुजुर्ग किसानों का चरणामृत सरकार को भेजेगी शिवसेना

मेरठ में शिवसैनिकों ने किया ऐलान गाजीपुर जाकर बुजुर्ग किसानों के पैर धोएंगे शिवसैनिक मेरठ पहुंचे शिवसेना प्रदेश प्रमुख का किया सम्मान
less than 1 minute read
• •
Feb 11, 2021
shiv_sena.jpg
शिव सेना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) कृषि बिल के विरोध में गाजीपुर बार्डर पर धरने पर बैठे बुजुर्ग किसानों के पैर शिवसैनिक धाेएंगे और फिर उस चरणामृत को सरकार को भेजा जाएगा। शिवसैनिकों का कहना है कि शायद किसानों के चरणामृत को पीकर मंत्री अपनी बुद्धि शुद्धि कर सकें।

शिवसेना प्रदेश प्रमुख डॉक्टर अनिल सिंह मेरठ पहुंचे थे। यहां उनका जाेरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रमुख को प्रदेश प्रमुख और पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी धमेंद्र तोमर ने भगवा पगड़ी भी उन्हे भेंट की। शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत दयनीय हो गई है। कृषि कानून के विरोध में अन्नदाता पिछले दो महीने से धरने पर है लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। शिवसेना किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। शिवसैनिक किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इसलिए वह खुद वेस्ट यूपी एनसीआर के दौरे पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि हम गाजीपुर में धरने पर बैठे बुजुर्ग किसानों के पैर धोकर उस चरणामृत को शिवसैनिक केंद्र सरकार को भेजेंगे।

Updated on:
11 Feb 2021 07:54 pm
Published on:
11 Feb 2021 05:54 pm
Also Read
View All