मेरठ

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का UP के मौसम पर असर, जानिए आज मौसम का हाल

हिमालयी राज्यों में बर्फबारी का असर यूपी के जिलों पर पड़ रहा है। जिसके चलते ठंडी हवाओं से तापमान गिर रहा है। अधिकांश जिलों में कोहरा भी पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Dec 10, 2022
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का UP के मौसम पर असर, जानिए आज मौसम का हाल
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का UP के मौसम पर असर, जानिए आज मौसम का हाल

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी अपना असर दिखा रही है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। रात के समय में अब लोग अलाव के सहारे ठंड काट रहे हैं। बाहर निकलते समय लोग खासा एहतियात बरत रहे हैं। कई हिस्सों में घना कोहरा देखा जा रहा है।

राजधानी लखनऊ में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। रात के समय तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज शनिवार को मौसम साफ रहेगा।

पश्चिम यूपी में आज शनिवार 10 दिसंबर को रात के समय में सर्दी बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को रात औसत तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यूपी के अधिकांश जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम जिलों में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। न्यूनतम तापमान में रात में गिरावट आ सकती है।

Published on:
10 Dec 2022 07:07 am