मेरठ

मोबाइल ठीक कराने गर्इ शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने वायरल किया वीडियो, मच गया हंगामा

एसएसपी से पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगार्इ गुहार  
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 1:15 PM IST
meerut
मोबाइल ठीक कराने गर्इ शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने वायरल किया वीडियो, मच गया हंगामा

मेरठ। शिक्षिका का मोबाइल खराब हुआ तो वह उसको ठीक कराने के लिए दुकान में पहुंची। शिक्षिका को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि अलगे ही पल उसके साथ क्या होने वाला है। दुकान में पहुंची शिक्षिका के साथ कुछ ऐसा हुआ कि क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र का है। जहां पर शिक्षिका से गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है।

शिक्षिका मोबाइल ठीक कराने दुकान पर गई थी। जहां पर तीन युवकों ने अंधेरे में शिक्षिका को अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता का एमएमएस बनाकर वायरल कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों के मोबाइल पर भी क्लिप भेज दी। क्लिप देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुष्कर्म के मामले में पूर्व प्रधान व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंची। परीक्षितगढ़ क्षेत्र की शिक्षिका के अनुसार वह एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। कुछ दिन पूर्व उसका मोबाइल खराब हो गया था। इसके बाद वह दुकान पर गई और मोबाइल ठीक करने को कहा। वहां पर पहले से ही तीन युवक बैठे हुए थे। उन्होंने उसको अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार ऐसे में विरोध के बावजूद वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। आरोपियों ने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने इसके बाद भी कई बार गैंगरेप किया।

पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों यह वीडियो वायरल हो गई। उसके परिजनों तक भी यह वीडियो आ गई। इस पर 17 फरवरी को पीड़िता ने परीक्षितगढ़ थाने में तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप और वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता एसएसपी कार्यालय पर पहुंची। इस पूरे प्रकरण की जानकारी एसपी देहात अविनाश पांडेय को दी। उन्होंने एसपी को बताया कि अभी तक 164 के बयान नहीं हुए हैं और न ही पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

Published on: