मेरठ

शादी के सीजन में सोने की कीमत 54 हजार के पार, जानिए आज UP का भाव

शादी सीजन में सोना-चांदी के जेवर की मांग बढ़ने से कीमतें रोज बढ़ रही हैं। यूपी में तीन महीने में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 4 हजार रुपए तक बढ़ गई है।

2 min read
Dec 12, 2022
शादी सीजन में सोने की कीमत 54 हजार के पार, जानिए आज का भाव
यूपी के सराफा बाजार में सोने के दाम में आज आई तेजी

यूपी में सोना-चांदी के दाम में तेजी बनी हुई है। अक्टूबर से लेकर दिसंबर में अब तक सोने के दाम में 4 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। एक दिसंबर से आज 12 दिसंबर सोमवार तक सोने की कीमत में 1 हजार रुपए से अधिक की तेजी आई है।


अक्टूबर में सोने की कीमत
यूपी में एक अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 50,180 रुपए प्रति दस ग्राम था। जबकि 30 अक्टूबर को कारोबारी सत्र बंद होे के दौरान 24 कैरेट सोने का दाम 50,400 रुपए तक पहुंच गया। अक्टूबर महीने में ही बीच में सोने के दाम में तेजी आई और यह 51,980 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचा।


नवंबर में कीमतों में बनी रही तेजी
सोने की मांग धनतेरस से बढ़ी तो कीमतों ने भी रफ्तार पकड़ ली। एक नवंबर को सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 50,600 रुपए प्रति दस ग्राम था। इसके बाद पूरे नवंबर माह सोने के दाम में तेजी बनी रही। नवंबर में 24 कैरेट सोने का दाम 53,200 रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया।

नवंबर में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 52,166 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। 30 नवंबर को सराफा बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 52,850 रुपए प्रति दस ग्राम रहीं।


दिसंबर में बेकाबू हुए सोने के दाम
दिसंबर माह में दो सप्ताह में ही सोने की कीमतों में काफी तेजी आई है। एक दिसंबर को 24 कैरेट सोने का दाम 53,830 रुपए प्रति दस ग्राम था। इन 12 दिनों में सोना 53 हजार से 54 हजारी हो गया है। इस समय सोने की कीमत 54,280 रुपए प्रति दस ग्राम हैं। सराफा कारोबारियों की माने तो दिसंबर में यूपी में सोने के दाम और भी बढ़ सकते हैं।

Published on:
12 Dec 2022 07:07 am
Also Read
View All
‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश

‘दीदी! कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं’, बहन को किया आखिरी कॉल और कुछ देर बाद कार में मिली भाई की लाश

Teenager Girl Murder: ‘फोन पर लड़के से बात करती थी किशोरी’, इसलिए मामा और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला, शव को रात के अंधेरे में जंगल में छिपाया

60 हजार का इनाम जीतने वाली नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का महज 3600 रुपये के विवाद में हत्या, मेरठ के नाले में मिला शव