मेरठ

UP के इन जिलों में शिमला जैसा तापमान, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

इन दिनों ठंड में पश्चिमी यूपी के जिलों मौसम शिमला जम्मू जैसा हो गया है। यूपी के अन्य जिलों में आज कोहरे से राहत है।

2 min read
Dec 13, 2022
शिमला जैसा वेस्ट यूपी के जिलों का मौसम, आज ऐसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल
आज मंगलवार को कोहरे से मिली राहत

यूपी में इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। आज मंगलवार को मौसम पूरी तरह से साफ है। यूपी में आज कोहरा भी गायब रहा। लेकिन यूपी के एनसीआर के जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। जिसके कारण ठंड बढ़ रही है।


मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान 10 डिग्री
इस दिनों मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम शिमला और जम्मू जैसा हो गया है। जम्मू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 10.2 डिग्री रहा। जबकि हिमाचल के हिल स्टेशन शिमला का न्यूनतम तापमान 8.5 रिकार्ड किया गया। आज मंगलवार को सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। हाइवे पर आज कोहरा बिल्कुल साफ रहा। पिछले एक सप्ताह से लगातार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.1 डिग्री है।


दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव
मौसम विशेषज्ञ डा0 एन सुभाष ने बताया कि आगमी दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव आ सकता है। रात में ठंड और अधिक बढ़ेगी और दिन में खिली हुई धूप का लोग आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब सुबह के समय कोहरे की आशंका महानगर के भीतरी हिस्सों में बनने की संभावना है।


दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट
उन्होंने बताया कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट देखने को मिलेगी। यूपी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आएगा। इस समय हिमालय क्षेत्र से ठंडी हवाओं का निर्बाध प्रवाह हो रहा है। दिन में मौसम साफ है। सोमवार को यूपी का औसत अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। रात में तापमान में काफी कमी देखी जा रही है।

Published on:
13 Dec 2022 07:59 am
Also Read
View All
‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश

‘दीदी! कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं’, बहन को किया आखिरी कॉल और कुछ देर बाद कार में मिली भाई की लाश

Teenager Girl Murder: ‘फोन पर लड़के से बात करती थी किशोरी’, इसलिए मामा और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला, शव को रात के अंधेरे में जंगल में छिपाया

60 हजार का इनाम जीतने वाली नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का महज 3600 रुपये के विवाद में हत्या, मेरठ के नाले में मिला शव