मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर को शासन ने हटाकर पीएसी गौतमबुद्धनगर भेजा है। वहीं गौतमबुद्ध नगर से एएसपी रणविजय सिंह को भी वहां से हटा दिया गया है। प्रदेश में बडे़ पैमाने पर अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। मेरठ में एसपी सिटी विनीत भटनागर के स्थान पर पीयूष कुमार सिंह को नया एसपी सिटी बनाया गया है। बता दें कि इन दिनों में मेरठ में तेजी से अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। शहर से लेकर देहात तक हत्याओं का दौर चल रहा है। मेरठ में हत्या और लूट की वारदार से पूरा शहर सहमा हुआ है।

प्रदेश में एक बार फिर से पुलिस महकमे में तबादलों की बयार चल पड़ी है। शासन ने प्रदेश में अब 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इनमें मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर का तबादला भी शामिल है। मेरठ में एसपी सिटी विनीत भटनागर के स्थान पर पीयूष कुमार सिंह को नए एसपी सिटी की कमान सौंपी गई है। पश्चिमी उप्र में जिन अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। उनमें राजीव कुमार सिंह द्वितीय एएसपी अमरोहा बनाया गया है।
अलका एएसपी को सेक्टर ऑफिसर सीबीसीआईडी मेरठ। मेरठ एसपी सिटी रहे विनीत भटनागर केा उप सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। दिनेश कुमार सिंह द्वितीय एएसपी मैनपुरी बनाए गए। त्रिगुण बिसेन एएसपी ग्रामीण मथुरा जनपद बनाया है। श्रीश्चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक संभल का चार्ज दिया गया है। रणविजय सिंह को गौतमबुद्ध नगर से हटाकर एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद बनाया गया है।
कृष्णकांत सरोज एएसपी साइबर क्राइम पश्चिमी यूपी के पद पर भेजे गए हैं। पीयूष कुमार सिंह एएसपी नगर मेरठ बनाए गए। बताया जाता है कि प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से ही अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर बडे़ पैमाने पर शासन ने तबादले किए हैं। बता दें कि इन दिनों में मेरठ में तेजी से अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। शहर से लेकर देहात तक हत्याओं का दौर चल रहा है। मेरठ में हत्या और लूट की वारदार से पूरा शहर सहमा हुआ है।