मेरठ में पुलिस हिरासत से लूट के आरोपी दो बदमाश फरार हो गए हैं। फरार बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया है।
आज शनिवार को लूट के आरोपी दो बदमाश पुलिस हिरासत से फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने की जानकारी लगने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में चेकिंग अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें : लूट मे कामयाब न होने पर जानलेवा हमला करता था मुठभेड़ मे घायल बदमाश
तीन घंटे में की थी पांच लूट
पुलिस हिरासत से फरार बदमाशों ने 3 फरवरी को एनएच-58 के पास तीन घंटे में लूट की पांच वारदात को अंजाम दिया था। फरार बदमाशों के नाम नसीमुद्दीन और विकास हैं।
दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम व पुलिस ने हाइवे पर 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस टीम ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया था।
थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि तीन चौकियों के बीच में लूट की पांच वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।