मेरठ

नए साल 2023 में 245 दिन होगी पढ़ाई, इन तारीखों में बंद रहेंगे UP के स्कूल

नए साल 2023 में UP के स्कूलों में 120 दिन अवकाश रहेगा। यूपी के स्कूलों में साल 2023 में 245 दिन पढ़ाई होगी।

2 min read
Dec 12, 2022
2023 में 245 दिन होगी पढ़ाई, इन तारीखों में बंद रहेंगे UP के स्कूल
नए साल 2023 की स्कूलों की अवकाश सूची जारी, 245 दिन होगी पढ़ाई

अभिभावकों के लिए साल 2023 में यूपी स्कूल में अवकाश का खास अपडेट जारी किया गया है। यूपी के स्कूलों में साल 2023 में सिर्फ 245 दिन ही पढ़ाई होगी। यूपी सरकार ने नए साल 2023 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची अपडेट की है। यूपी शासन द्वारा साल 2023 की स्कूलों में छुट्टियों के जारी किए कैलेंडर में बताया गया है कि 2023 में कब-कब स्कूल में अवकाश रहेंगे।


इतने दिन रहेगा स्कूलों में अवकाश
साल 2023 में कुल 120 दिन अवकाश रहेगा। इनमें पूरे साल के 53 रविवार भी शामिल किए गए हैं। इन अवकाशों के अतिरिक्त स्कूलों में ग्रीष्म कालीन अवकाश भी रहेगा। यह अवकाश यूपी बोर्ड स्कूलों में 25 मई से शुरू होगा। जबकि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में 1 जून से शुरू होगा। साल 2023 में जारी की गई अवकाश सूची में सर्दी की छुट्टियां शामिल नहीं की गई हैं।


अक्टूबर और नवंबर में सबसे अधिक अवकाश
यूपी सरकार द्वारा घोषित किए गए अवकाशों में 25 सर्वाजनिक अवकाश और 24 निर्बन्धित अवकाश हैं। वर्ष 2023 में स्कूलों में सबसे अधिक अवकाश अक्टूबर और नवंबर के महीने में रहेगा। दोनों महीने में 11—11 दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा।


नए साल 2023 की सार्वजनिक अवकाश की सूची

तारीख ----------- दिन ------------------ त्योहारों के नाम

26 जनवरी -------गुरुवार ------------------ गणतंत्र दिवस

05 फरवरी --------रविवार ------------------मो हजरत अली जन्म दिवस

18 फरवरी --------शनिवार -------------------महाशिवरात्रि

07 मार्च---------- मंगलवार -------------------होलिका दहन

08 मार्च---------- बुधवार ---------------------होली

30 मार्च -----------गुरुवार --------------------राम नवमी

04 अप्रैल --------मंगलवार --------------------महावीर जयंती

07 अप्रैल --------शुक्रवार -----------------------गुड फ्राइडे

14 अप्रैल ---------शुक्रवार-------------------- डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस

22 अप्रैल ----------शनिवार --------------------ईद उल फितर

05 मई------------ शुक्रवार-------------------- बुद्ध पूर्णिमा

29 जून------------ गुरुवार ---------------------ईदुज्जुहा (बकरीद)

29 जुलाई ----------शनिवार --------------------मोहर्रम

15 अगस्त ----------मंगलवार ------------------स्वतंत्रता दिवस

31 अगस्त -----------गुरुवार-------------------- रक्षाबंधन

07 सितम्बर ----------गुरुवार -------------------जन्माष्टमी

28 सितम्बर ----------गुरुवार -------------------बारावफात

02 अक्टूबर ----------सोमवार -------------------गांधी जयंती

23 अक्टूबर -----------सोमवार -------------------महानवमी

24 अक्टूबर -----------मंगलवार ------------------दशहरा / विजयादशमी

12 नवंबर -------------रविवार ---------------------दीपावली

13 नवंबर --------------सोमवार -------------------गोवर्धन पूजा

15 नवंबर --------------बुधवार -------------------भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती

27 नवंबर------------- सोमवार -------------------गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

25 दिसंबर------------ सोमवार --------------------क्रिसमस डे

Published on:
12 Dec 2022 07:13 am
Also Read
View All
‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश

‘दीदी! कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं’, बहन को किया आखिरी कॉल और कुछ देर बाद कार में मिली भाई की लाश

Teenager Girl Murder: ‘फोन पर लड़के से बात करती थी किशोरी’, इसलिए मामा और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला, शव को रात के अंधेरे में जंगल में छिपाया

60 हजार का इनाम जीतने वाली नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का महज 3600 रुपये के विवाद में हत्या, मेरठ के नाले में मिला शव