मेरठ

Uttar Pradesh Weather News Update : मौसम में अचानक आए इस बदलाव से वैज्ञानिक भी हैरान, 15 सितंबर तक होगी झमाझम बारिश

UP Weather News Update :मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि इस समय गर्म हवा का दबाव वायुमंडल में बना हुआ है। मौसम में में इस प्रकार के परिवर्तन से तेज बारिश के आसार है।

2 min read
Sep 08, 2021

मेरठ. Uttar Pradesh Weather News Update : बारिश की चेतावनी के बीच सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल रखा है। इसके बावजूद तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम के इस परिवर्तन को देख मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यानी जो तापमान गत रविवार और सोमवार को 30 डिग्री और 22 डिग्री पर था। उसमें अचानक से वृद्धि हो गई है। इस बढ़े तापमान के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान बढ़ा तो गर्मी भी बढ़ गई और उसम के कारण लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौमस में ये तब्दीली वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक बारिश का अनुमान जताया है। जिले की वायु गुणवत्ता 26 है, जबकि हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा है।

उल्लेखनीय है कि एक सितंबर से मेरठ समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में लगातार कभी तेज और कभी धीमी गति से बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम से फिर से लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान कर दिया है। इस बार मानसून मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर अधिक मेहरबान नहीं रहा है। कुछ ऐसा ही वर्ष 2020 में भी हुआ था। पिछले साल भी मेरठ और आसपास के इलाकों में 45 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। इस बार भी कुछ ऐसे ही आसार अब तक बने हुए हैं। सावन कहे या फिर अगस्त माह इंद्र देव मेरठ और आसपास के जिलों की धरती से कुपित रहे। इसलिए यहां पर औसत के अनुरूप भी बारिश नहीं हुई, जिससे पूरे सावन लोगों को गर्मी के बीच ही निकालना पड़ा। हालांकि भादों के लगते ही इंद्रदेव कुछ मेहरबान हुए तो मौसम ने भी अपना रूख बदल दिया। इसके बाद तो सितंबर में अब तक जमकर झमाझम बारिश हुई।

यह भी पढ़ें-

मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक बारिश का अनुमान जताया है। कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि इस समय गर्म हवा का दबाव वायुमंडल में बना हुआ है। मौसम में इस प्रकार के परिवर्तन से तेज बारिश के आसार है। उन्होंने बताया कि जल्द तापमान में भी कमी आएगी और लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें-

Published on:
08 Sept 2021 11:11 am
Also Read
View All