7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पठान हूं, गद्दारी नहीं करूंगा…’ दुबई में बैठे आतंकी ‘आकिब’ का वीडियो वायरल, मेरठ कनेक्शन ने मचाया हड़कंप

सोशल मीडिया पर सक्रिय आकिब ने वीडियो जारी कर खुद को देशभक्त बताया, जबकि एजेंसियां उसे भारत लाने की कोशिश में जुटी हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anuj Singh

Apr 07, 2026

दुबई में बैठा ‘देशभक्त’ या आतंकी मास्टरमाइंड?

दुबई में बैठा ‘देशभक्त’ या आतंकी मास्टरमाइंड?

Meerut News: उत्तर प्रदेश ATS ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। लखनऊ सहित कई शहरों में दहशत फैलाने की योजना बना रहे 4 संदिग्ध आतंकवादियों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर आरोप है कि पाकिस्तान से उन्हें ऑफर मिला था, जितनी ज्यादा दहशत फैलाओगे, उतना ज्यादा पैसा मिलेगा।

पाकिस्तानी हैंडलर से कनेक्शन

गिरफ्तार हुए आतंकियों को पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर से जोड़ने वाला मुख्य व्यक्ति आकिब खान अभी फरार है। मेरठ का रहने वाला आकिब खान अभी दुबई में छिपा बैठा है। एटीएस की जांच में सामने आया है कि आकिब ने ही गिरफ्तार हुए साकिब उर्फ डेविल की मुलाकात पाकिस्तानी हैंडलर से कराई थी। इसके बाद लखनऊ, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ जैसे शहरों में धमाके और आगजनी की साजिश रची जा रही थी।

आकिब खान की सफाई

दुबई में बैठे आकिब खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की है। उसने लिखा कि हमारा देश है, हम अपने देश के साथ गद्दारी नहीं करेंगे, न ईमान बेचेंगे। आतंकवादी का ठप्पा मत लगाओ। जो गुनहगार है उन्हें पकड़ो। आकिब ने दावा किया कि वह 2019 से दुबई में रह रहा है और गाड़ी चलाकर गुजारा करता है। उसने कहा कि मेरे बारे में प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। फंडिंग या लड़के तैयार करने जैसा कुछ भी नहीं है। अगर मैंने किसी की बात कराई तो पुलिस के पास कॉल रिकॉर्डिंग होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर सक्रिय

आकिब खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक साथ 3 इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता है। पिछले 5 दिनों में उसने 3 वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें हर बार खुद को देशभक्त बताया है। एक वीडियो में आकिब ने कहा कि मुझे अपने देश से बहुत प्यार है। मैं पठान हूं। गर्दन कटा दूंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। जो लोग मुझे आतंकवादी बता रहे हैं, उनके वीडियो भी मेरे पास हैं। मेरे ऊपर लगे आरोप गलत हैं। कोई सवाल हो तो मुझसे पूछे, मैं जवाब दूंगा।

पुराना विवाद

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बिजनौर पुलिस ने आकिब खान के AK-47 दिखाने वाले वीडियो को 'खिलौना' बताकर क्लीन चिट दे दी थी। अब उसी मामले में दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। एटीएस अब आकिब खान को भारत लाने और पूरी साजिश की गहराई तक जांच करने में जुटी है।