
मेरठ नर्स हत्याकांड, नर्स अंजलि को स्कूटी पर बिठाकर ले गया था सूफियान, PC- X
मेरठ : जागृति विहार की रहने वाली नर्स अंजलि शर्मा सुबह घर से ड्यूटी पर निकली थी। एक बेटे की मां, पति से चल रहे विवाद के बीच भी जिंदगी की जंग लड़ रही थी। लेकिन दोपहर ढाई बजे तक वह अस्पताल नहीं पहुंची। करीब 1 बजे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बेहोश हालत में लाई गई अंजलि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गले पर गहरे निशान थे। पुलिस जांच में जो सामने आया, वह बेहद दिल दहला देने वाला है।
मुख्य आरोपी 'सूफियान' (पूर्व वार्ड बॉय) ने 21 मई को अंजलि को बहाने से लोहिया नगर स्थित अपने घर बुलाया। वहां उसने अंजलि का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बहन साजिदा और सहयोगी जब्बर सिंह की मदद से शव को ई-रिक्शे से अस्पताल पहुंचाकर आत्महत्या का ढोंग रचने की कोशिश की। लेकिन सबसे भयानक हिस्सा सीसीटीवी फुटेज में कैद है, जिसे अंजलि के परिजनों ने खुद जुटाया।
वीडियो में दिखता है, सूफियान अंजलि की लाश को गोद में उठाकर घर से गली में लाता है। बहन साजिदा स्कूटी स्टार्ट कर तैयार खड़ी है। सूफियान लाश को पीछे बिठाता है। स्कूटी जैसे ही चलती है, अंजलि के पैर नीचे लटक जाते हैं और जमीन पर रगड़ने लगते हैं। राहगीरों ने पैर देखकर मदद की और उन्हें मोड़कर स्कूटी पर रख दिया। यह दृश्य देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए।
परिजनों के मुताबिक, हत्या के महज 45 मिनट बाद सूफियान एक अनजान युवती के साथ दोबारा घर पहुंचा। दोनों करीब आधा घंटा अंदर रहे। परिवार का आरोप है कि इस दौरान दोनों ने घर के अंदर मौजूद सबूत मिटा दिए। अंजलि के परिजन अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूफियान लंबे समय से अंजलि पर शादी का दबाव बना रहा था।
मेरठ पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी सूफियान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बहन साजिदा और जब्बर सिंह पहले ही जेल में हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Published on:
25 May 2026 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
