मेरठ

यूपी के इन जिलों में 19 मार्च से तेज हवा के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। 19 और 20 मार्च को लखनऊ और गोरखपुर मंडल में बारिश होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2023, 9:28 AM IST
यूपी के इन जिलों में 19 मार्च से तेज हवा के साथ बारिश के आसार
आज यूपी में मौसम का हाल।

उत्तराखंड में बन रहे पश्चिम विक्षोभ का असर यूपी के जिलों पर दिखाई देगा। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक मौसम में बदलाव आएगा। हालांकि इस समय पूर्वी यूपी के जिले गर्मी से तपने लगे हैं। तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है।

लेकिन आने वाले दो दिन बाद तापमान में कुछ कमी आएगी और मौसम में भी नरमी के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष के मुताबिक मौसम में एक नई वायुमंडलीय परिस्थिति तैयार हो रही है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके 17 मार्च तक सक्रिय होने की संभावना है। यह 18 मार्च को उत्तराखंड के पहाड़ों से होकर तिब्बत की ओर बढ़ेगा।

उसके बाद पूर्वी यूपी के जिलों में गरज- चमक और तेज हवा के साथ बारिश की वजह बनेगा। बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस होगी वहीं तेज हवा और अधिक बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।

बारिश बढ़ते तापमान पर न केवल रोक लगाएगी, बल्कि अधिकतम तापमान भी नीचे गिरेगा। आसमान में बादलों के कारण न्यूनतम तापमान कम नहीं होगा। इसके चलते अब 18 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होगा।

Published on: