मेरठ

बुलंदशहर हिंसा: प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, बोले- भाजपा सरकार की वजह से हुआ बवाल

मेरठ पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने बुलंदशहर हिंसा के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार

2 min read
Dec 05, 2018
बुलंदशहर हिंसा: प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, बोले- भाजपा सरकार की वजह से हुआ बवाल

मेरठ. बुलंदशहर के स्याना कस्बे में सोमवार को हुए बवाल पर विहिप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मेरठ पहुंचने पर योगी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर गोकशी क्यों हो रही है? भाजपा गोकशी पर कानून क्यों नहीं बना रही? इस समय तो केंद्र और प्रदेश में आपकी ही सरकार है। उसके बाद भी गोकशी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। इसका क्या कारण है? उन्होंने कहा कि यह भाजपा की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के कारण हो रहा है। भाजपा अपने मार्ग से भटक गई है। सरकार में आते ही पार्टी पदाधिकारियों के सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि स्याना जैसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं। इसमें एक पुलिस का इस्पेक्टर और एक युवक मारा गया है।

मेरठ पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि गाे हत्या बंद नहीं हुई। इसलिए बुलंदशहर में एक गो रक्षक और एक इंस्पेक्टर की जान गई। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस में मुस्लिम तुष्टिकरण की होड़ चल रही है। पत्थरबाजों के केस वापिस हो गए, मोदी जी मस्जिद में चले गए। किसानों को लेकर भी उन्होंने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाना चाहिए ऐसे में किसानों को 2019 में वोट नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे जल्दी ही बढ़ती जनसंख्या का कानून लाएंगे और मुस्लिमों को दो से ज्यादा बच्चे नहीं होने देंगे। कहा जाए तो बढ़ती जनसंख्या का सारा जिम्मा उन्होंने मुस्लिमों पर ही थोप दिया। राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा साढ़े चार साल में उन्होंने मंदिर नहीं बनाया। उनके लिए राम मंदिर एक वोटिंग मशीन है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो देश और उप्र में भाजपा की सरकार है। फिर राम मंदिर निर्माण में अब किस बात की देरी है।

Published on:
05 Dec 2018 09:16 am
Also Read
View All