मेरठ

VIDEO: हाइवे पर ‘मौत की दौड़’ का यह वीडियो देख दिल दहल जाएगा आपका

Highlights मेरठ-करनाल हाइवे पर हुडदंगियों ने की बुग्गी दौड़ ताक पर रख दिए यातायात के सभी नियम हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बुग्गी

2 min read
Sep 13, 2019
,,

मेरठ। एक तरफ नए मोटर अधिनियम को लागू करने को लेकर लोगों के धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मेरठ-करनाल मार्ग पर एक अजीब नजारा ही देखने को मिला। जहां पर हाइवे पर कुछ युवक बुग्गी दौड़ कर रहे थे। इनके साथ बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर फर्राटा भर रहे थे। वायरल हुए वीडियो को देखकर कोई भी इस प्रतियोगिता को मौत की प्रतियोगिता कह सकता है।

थोड़ा सा सावधानी हटते ही कई लोग मौत के मुंह में समा सकते थे। साथ ही जो वाहन इस हाइवे पर दौड़ रहे थे, उसके लिए भी इन बुग्गी दौड़ को पार कर पाना किसी खतरे से कम नहीं था। इसी बीच एक बुग्गी हाइवे के डिवाइडर से जा टकराई। इससे तेज रफ्तार बुग्गी कई कलाबाजियां खाती हुई पलट गई और उसमें बैठे लोग दूर जाकर गिरे। वहीं सामने से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

नया मोटर अधिनियम लागू होने के बाद से पुलिस शहरी क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। हाईवे पर कुछ हुड़दंगी नियमों का मजाक बनाने में बिल्कुल भी नहीं घबरा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेरठ-करनाल हाईवे पर कुछ हुड़दंगी बुग्गियों की रेस लगा रहे हैं। बुग्गियों के इधर-उधर बाइक भी दौड़ रही हैं। सभी लोग जोर से चिल्ला रहे हैं। अचानक ही भैंसे के दिशा भटकने पर पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और बुग्गी पलट गई।

बुग्गी पर सवार पांच लोग उछल कर सड़क पर जा गिरे। जिन्हें गंभीर चोट आईं। एक बाइक सवार उनसे टकराने से बाल-बाल बचा। जानकारी करने पर पता चला कि ये लोग जंगेठी गांव के रहने वाले हैं। जो दबथुवा से दंगल देखकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में ही इन लोगों ने बुग्गी की दौड़ का आयोजन कर लिया। जिससे झोटा-बुग्गी में आपस में ही प्रतियोगिता शुरू हो गई।

Published on:
13 Sept 2019 02:16 pm
Also Read
View All