मेरठ

Weather Alert: अभी और भी ठंड के लिए रहिए तैयार, इन दो दिन चलेगी ‘कॉल्ड वेव’

Highlights: -तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे -29 और 30 को शीत लहर का अलर्ट -कृषि वैज्ञानिक दे रहे फसल बचाव के उपाय

2 min read
Dec 27, 2020

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। इस समय पूरा वेस्ट यूपी कोहरे और ठंड की चपेट में है। हालात यह है कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड, नोएडा, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद आदि जनपदों में ठंड के कारण तापमान समान्य से 2 डिग्री नीचे चला गया है। आने वाले दिनों में और भी ठंड बढ़ने की संभावन है।

मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इस आने वाले दिनों में यानी 29-30 दिसंबर को कोल्ड वेब चलने की प्रबल संभावना है। तापमान इन दो दिनों में समान्य से करीब 5 डिग्री नीचे जा सकता है। यानी कि अधिकतम तापमान14-15 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान भी समान्य से काफी नीचे यानी 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 6:5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा।

कृषि वैज्ञानिकों ने बताए बचाव के उपाय

वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल से बचाव के उपाय बताए हैं। कृषि विभाग ने किसानों को फसल बचाव के लिए सहायता नंबर जारी किए हैं। जिन पर वे फसल संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवा ज्यादा असरकारी साबित हो रही है। हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप लोगों को राहत प्रदान कर रही है। लिहाजा अधिकतम तापमान भी सामान्य के नीचे आ गया है। शाम को गिरने वाले कोहरा का असर सुबह तक दिखाई देगा। इस दौरान पहाड़ से आ रही उत्तरी-पश्चि‍मी हवा भी असर दिखाएंगी। मौसम में गलन बरकरार है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट बनी हुई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सि‍यस व न्यूनतम 6:5 डिग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास बना हुआ है।

Published on:
27 Dec 2020 01:07 pm
Also Read
View All