मेरठ

UP Weather Forecast : मौसम वैज्ञानिकों ने फिर दी है चेतावनी, इन तीन दिनों में तेज बारिश और ओले पड़ने की संभावना

मौसम वैज्ञानिको ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी, तेज बारिश और ओले पड़ने की संभावना जताई
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2019, 2:20 PM IST
barish
barish

मेरठ। पिछले दो दिन बारिश आैर आेलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। इससे लोगों को राहत मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन की नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने इसी माह फिर बदलते मौसम पर अलर्ट किया है। इस दौरान ठंड फिर बढ़ने के आसार हैं। इन तीन दिनों के बाद मौसम साफ होगा। इन तीन दिनों में बारिश आैर आेलावृष्टि होने के आसार के चलते मौसम वैज्ञानिकों ने एेतिहात बरतने की भी सलाह दी है।

18, 19 आैर 20 फरवरी को बारिश-आेले

वेस्ट यूपी-एनसीआर में 14 व 15 फरवरी को बारिश आैर आेले पड़ने के बाद मौसम में कुछ राहत मिली। 16 व 17 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन फिर 18, 19 व 20 फरवरी को मौसम फिर बिगड़ने जा रहा है। सरादार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसका असर वेस्ट यूपी-एनसीआर में पड़ने जा रहा है। इसलिए 18 से 20 फरवरी तक तेज बारिश होने की संभावना है आैर कहीं-कहीं आेले भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 16 व 17 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 18 फरवरी से तीन दिन के लिए मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

दो दिन रहेगी तापमान में बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले दो दिन हुर्इ बारिश से दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गर्इ थी, लेकिन उसके बाद से मौसम साफ होने से शनिवार आैर रविवार को तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 18 फरवरी से फिर तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 21.8 आैर न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 आैर न्यूनतम आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गर्इ।

Updated on:
16 Feb 2019, 2:20 PM IST
Published on: