मेरठ

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, इन 48 घंटे में जबरदस्त हवा के साथ होगी तेज बारिश अौर पड़ेंगे आेले

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव से बढ़ेगी ठिठुरन
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2019, 10:09 AM IST
meerut
मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, इन 48 घंटे में जबरदस्त हवा के साथ होगी तेज बारिश अौर पड़ेंगे आेले

मेरठ। फरवरी में छह बार मौसम खराब हुआ तो मार्च के शुरू में ही मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दे दी है। वेस्ट यूपी-एनसीआर में मौसम में बदलाव की वजह नए पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना माना जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश आैर बर्फबारी के कारण इसका असर मैदानी इलाकों में दिखार्इ पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो मार्च शनिवार की शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं आैर अगले दो दिन तक मौसम की यही स्थिति रहेगी। इसलिए लोग एेतिहात बरतें।

अगले 48 घंटे तेज बारिश आैर आेले

शनिवार की शाम से लेकर अगले 48 घंटे तक वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में मौसम में बदलाव की चेतावनी दी गर्इ है। सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले 48 घंटे तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। शनिवार की शाम से बारिश आने की संभावना बन रही है। जिसका असर रविवार को भी दिखार्इ देगा। तेज बारिश के अलावा वेस्ट यूपी-एनसीआर में तेज हवाएं आैर आेले पड़ने की भी संभावना है। शुक्रवार को मौसम कार्यालय में मेरठ का अधिकतम तापमान 23.3 व न्यनूतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सुबह-शाम हो रही ठंड

हफ्तेभर में जिस तरह मौसम में बदलाव आया है। उससे वेस्ट यूपी-एनसीआर में सुबह आैर शाम को ठंड हो रही है, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रात को मौसम सर्द हो रहा है। शनिवार व रविवार को मौसम में बदलाव से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Updated on:
2 Mar 2019, 10:09 AM IST
Published on: