मेरठ

इन शहरों में तीन दिन में बढ़ेगा 4 डिग्री तापमान, मौसम विभाग ने जताई संभावना

यूपी के शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यूपी के एनसीआर शहरों में तीन दिन में तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2023, 8:22 AM IST
इन शहरों में तीन दिन में बढ़ेगा 4 डिग्री तापमान, मौसम विभाग ने जताई संभावना
आज सप्ताह के पहले दिन तेज धूप के साथ दिन की शुरूआत।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। लोगों को फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी का अहसास हो रहा है।

यूपी के कई शहरों में तापमान बढ़ रहा है। जिसके चलते लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान यूपी के एनसीआर के जिलों मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड, मुजफ्फरनगर, बागपत में अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा।

यूपी में मौसम
यूपी में गर्मी ने दस्तक दी है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि कल रविवार को तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि आज सोमवार को आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लखनऊ में आज सोमवार को तापमान 33 डिग्री तक पहुंचेगा। कानपुर में भी तापमान 32—33 डिग्री के बीच रहेगा।

Published on: