मेरठ

VIDEO: योगी की पुलिस के बाद इन्होंने महिलाआें के प्रति बढ़ते अपराध रोकने का जिम्मा संभाला

महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने समीक्षा की महिला थाना प्रभारी और नारी निकेतन को निर्देश दिए अब प्रदेश के प्रत्येक जनपद में दूसरे बुधवार को होगी सुनवाई

2 min read
Jun 03, 2019
VIDEO: योगी की पुलिस के बाद इन्होंने महिलाआें के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने का जिम्मा संभाला

मेरठ। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं को लगा था कि अब वे काफी महफूज हैं, लेकिन हुआ इसका उल्टा। भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराधों में और तेजी आई। उनके उत्पीड़न के मामलों में जबरदस्त वृद्धि हुई। इससे प्रदेश सरकार की फजीहत हुर्इ। अब प्रदेश सरकार को इस फजीहत से बचाने का जिम्मा महिला आयोग ने उठाया है। प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं के प्रति अपराधों के लिए अब महिला आयोग सजग हो गया है। इसके लिए महिला आयोग की सदस्य अब हर जिले में दौरा कर महिलाओं के प्रति अपराधों की समीक्षा करेंगी। बता दें कि इन दिनों सूबे में महिलाओं के प्रति अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुर्इ है। मेरठ में तो आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उनके प्रति उत्पीड़न के मामलों की संख्या काफी बढ़ी है।

अपराधों को लेकर समीक्षा की

मेरठ में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिले में बढ़ रहे महिलाओं के प्रति अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान महिला थाना प्रभारी और नारी निकेतन सहित पुलिस अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग का गठन अगस्त 2018 में हुआ है। माह के हर दूसरे बुधवार को महिलाओं की समस्या सुनी जा रही हैं।

अपनी शिकायत सीधे बताएं

उन्होंने कहा अगर किसी महिला की कोई बात जनपद स्तर पर नहीं सुनी जा रही तो वे अपनी समस्या उनको सीधे बात सकती हैं। सुषमा सिंह ने कहा कि यह सही है कि इन दिनों महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हुई है। अब महिला आयोग इसके प्रति काफी गंभीर है। हम महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर चिंतित हैं, इसको रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
03 Jun 2019 04:15 pm
Also Read
View All