मेरठ

कुख्यात योगेश भदौड़ा के शूटरों ने महिला दरोगा के भार्इ को गोलियाें से भूना, सात महीने पहले किया था एेलान

भलसोना के सीकरी मेले में घात लगाए बैठे थे कुख्यात योगेश भदौड़ा के शूटर वारदात के बाद मेले में मच गर्इ भगदड़, शूटर अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पूछताछ के लिए कर्इ लिए हिरासत में  

2 min read
Apr 14, 2019
कुख्यात योगेश भदौड़ा के शूटरों ने महिला दरोगा के भार्इ को गोलियाें से भूना, सात महीने पहले किया था एेलान

मेरठ। कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग के शूटरों ने भलसोना गांव के सीकरी माता मेले में महिला दरोगा के 24 वर्षीय चचेरे भार्इ अंकित पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बताते हैं कि सात महीने पहले उसे गांव में नहीं दिखार्इ देने की धमकी दी गर्इ थी, मेले में दिखार्इ देने पर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद यहां भगदड़ मच गर्इ। हत्यारोपियों के मौके से फरार होने के बाद पुलिस ने कर्इ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अंकित के भार्इ सनी ने भलसोना गांव के सनी, गुड्डू व कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कर्इ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घात लगाए हुए थे हत्यारोपी युवक

लखनउ में तैनात महिला दरोगा गौरव का चचेरा भार्इ अंकित मोदीनगर के थाना भोजपुर के गांव सैदपुर का निवासी था आैर दो दिन पहले ही अपने मामा जोगेंद्र के गांव भलसोना आया था। रात गांव में लगे सीकरी माता के मेले में गया हुआ था। बताते हैं कि यहां पहले से एक दुकान पर खड़े तीन युवकों ने उसे रोका आैर गोलियों से भून दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीन युवक वहां से फरार हो गए। मेले में इस हत्या से भगदड़ मच गर्इ। पुलिस ने अंकित को एक अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस का कहना है कि तीनों हत्यारोपी युवक योगेश भदौड़ा गैंग से जुड़े हुए हैं। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आयी है। पुलिस का कहना है कि मृतक अंकित व हत्यारोपियों की पहले दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों आेर से मन-मुटाव चल रहा था। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है आैर जल्द ही इस मामले को खोल दिया जाएगा।

सात महीने पहले किया था एेलान

सीआर्इएसएफ की तैयारी कर रहा अंकित की गांव भलसोना निवासी सनी के साथ दोस्ती थी। करीब सात महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसमें दोनों आमने-सामने आ गए थे। तब सनी ने अंकित को धमकी दी थी कि आज के बाद गांव में दिख मत जाना। हत्या इसी धमकी का नतीजा माना जा रहा है। साथ ही प्रेम प्रसंग की चर्चा भी गांव में है, बताते हैं कि तीनों हत्यारोपी इसके विरोध में थे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
14 Apr 2019 10:37 am
Also Read
View All