मेरठ

दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने चबा डाला पूरा होठ, कटकर गिरा नीचे तो चिल्लाया

दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक को महिला को किस करना महंगा पड़ गया। महिला ने युवक का होठ चबा डाला।
less than 1 minute read
Feb 05, 2023
दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने चबा डाला पूरा होठ, कटकर गिरा नीचे तो चिल्लाया
पुलिस हिरासत में महिला को जबरन किस करने का आरोपी युवक

थाना दौराला क्षेत्र के गांव अझौता के जंगल में महिला से दुष्कर्म की कोशिश करना युवक को भारी पड़ा। महिला से दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक के होठ को महिला ने इतनी जोर से काटा कि वह कटकर नीचे गिर गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला जंगल में काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान लावड़ निवासी एक युवक वहां पहुंचा। आरोपी ने महिला को बदनीयती से दबोचा। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला आरोपी युवक से भिड़ गई। महिला ने अपने दांत से युवक का होठ काट लिया।

इसके बाद युवक को पकड़कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बताया कि पुलिस ने युवक का होठ पैकेट में रखकर सील किया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित सैनी निवासी लावड बताया है।

Published on:
05 Feb 2023 07:15 pm