मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है मामला प्रेमिका के व्हाट्स एेप मैसेज से हुआ खुलासा पुलिस युवक को दिल्ली से लाकर कर रही पूछताछ
मेरठ। प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर युवक ने एेसा ड्रामा रचा कि जब मामले का खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए। युवक ने खुद के अपहरण का नाटक कर डाला। प्रेमिका के पिता को फंसवाकर गिरफ्तार करवा दिया। प्रेमिका के व्हाट्स एेप मैसेज के बाद जब युवक ने उसके पिता को छुड़वाने का मैसेज किया तो मामले का खुलासा हाे सका। पुलिस ने युवक को दिल्ली से बरामद कर लिया आैर अब उससे पूछताछ कर रही है।
शादी के लिए तैयार नहीं थे परिजन
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक कारोबारी युवक का प्रेम प्रसंग इलाके की ही एक युवती से चल रहा था। युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। इस युवक ने उन पर दबाव बनाने के लिए खुद के अपहरण का ड्रामा कर डाला। पुलिस के अनुसार युवक १३ अप्रैल को घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला आैर दिल्ली पहुंच गया। इसके बाद युवक के अपहरण की तहरीर लिसाड़ी गेट थाने में दी गर्इ। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया था। युवती को जब इस बात का पता चला तो उसने प्रेमी युवक को व्हाट्स एेप मैसेज भेजा कि पुलिस ने मेरे पापा को गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें छुड़वा दो आैर वापस मेरठ लौट आआे।
पुलिस ने युवक के पिता को उठाया
प्रेमी युवक ने किठौर निवासी अपने एक रिश्तेदार को काॅल करके कहा कि मैं तो काम से दिल्ली आया हुआ हूं, किसी ने मेरे अपहरण की झूठी खबर फैला दी आैर जिस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसे छुड़ा दो। पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो वह दिल्ली से युवक को बरामद करके थाने ले आयी। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस को सच्चार्इ पता चली तो युवती के पिता को छोड़ दिया गया। पुलिस ने युवक के पिता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App