मेरठ

मेजर केतन शर्मा को इस युवक ने दी ऐसी श्रद्धांजलि कि सब हैरत में पड़ गए

खासा बातें आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे मेजर केतन शर्मा शहीदों के नाम अपने शरीर पर गुदवाता है यह युवक अंतिम यात्रा में इस युवक ने मौन व्रत किया धारण
2 min read
• •
Jun 21, 2019
meerut
मेजर केतन शर्मा को इस युवक ने दी ऐसी श्रद्धांजलि कि सब हैरत में पड़ गए, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ के मेजर केतन शर्मा की शहादत पर हर किसी की आंखें नम हैं। हर कोई मेजर केतन को अपने तरीके से श्रद्धांजलि और अंतिम विदाई देने को आतुर था। एक तरफ जहां मुस्लिम महिलाएं देश के ऊपर कुर्बान हुए शहीद को अंतिम विदाई देने भारत माता की जय के नारे लगाती हुई पहुंची तो दूसरी ओर जोशीले युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मेजर केतन के घर और अंतिम यात्रा में पहुंचे। पूरा मेरठ अपने लाल को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा था। वहीं दूसरी ओर इन सब के बीच एक युवक ऐसा पहुंचा जो न तो नारे लगा रहा था और किसी से कोई बात कर रहा था। उसके बाद भी यह युवक वहां उपस्थित लोगों के लिए अचंभे का कारण बन गया।

युवक को देखकर हर कोर्इ अचंभित

जिसने भी युवक की इस देशभक्ति को देखा, बिना सराहे नहीं रह सका। वैसे तो यह युवक सुबह से ही मेजर केतन के घर पर गमगीन माहौल में गुमसुम खड़ा था, लेकिन जब मेजर का शव उनके घर पर पहुंचा तो माहौल कुछ अलग ही हो गया। चारों ओर परिजनों के रोने की आवाजें शुरू हो गई। युवक विजय शहीद मेजर केतन शर्मा का नाम पीठ पर गुदवाने खेकड़ा पहुंचा। इससे पूर्व विजय ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। उनके साथ दर्जनों युवा भी यात्रा में शामिल हुए।

अंतिम यात्रा में मौन व्रत रखा

विजय राष्ट्रवादी नामक युवक में देश प्रेम इतना है कि उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले के शहीद जवानों के नाम अपनी पीठ पर गुदवाए लिए। दक्षिण कश्मीर के बडूरा (अनंतनाग) में मेरठ के लाल मेजर केतन शर्मा आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। विजय राष्ट्रवादी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद विजय खेकड़ा में अपनी रिश्तेदारी में शहीद मेजर का नाम गुदवाने के लिए पहुंचे। इससे पूर्व विजय ने शहीद मेजर की शव यात्रा में भी भाग लिया, लेकिन इस दौरान पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने मौन व्रत रखा। उन्होंने मीडिया से भी बातचीत से मना कर दिया। अगर कोई उनकी फोटी या वीडियो बना रहा था उसके लिए भी वे मना कर रहे थे। उनकी पीठ पर गुदे नामों को देखकर युवाओं में भी देशप्रेम की लहर दौड़ रही थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
21 Jun 2019 11:20 am