मेरठ

Dhanteras 2021: नेक्सा, पंच और हैरियर का युवाओं में क्रेज तो परिवार के लिए बुक हो रही टाटा, टोयटा की कारें

Dhanteras 2021: धनतेरस से पहले आटो बाजार खिल रहा है। इस समय कार शोरूम और दो पहिया शोरूम में वाहनों की बुकिंग के लिए लाइनें लगी हैं। मेरठ में ही करीब 800 से अधिक लग्जरी कारें बुक हो चुकी हैं। 3 हजार के आसपास दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 5:01 PM IST
cars.jpg

Dhanteras 2021: इस बार धनतेरस और दीपावली पर ऑटो बाजार सरपट दौड़ेगा। लग्जरी कारों की बुकिंग पहले से कराई जा रही हैं। तीन माह तक की एडवांस बुकिंग की जा रही है। धनतेरस पर दोपहिया व कार सहित करीब 15 हजार वाहनों की डिलीवरी धनतेरस के दिन दी जाएगी। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार लग रही आग के चलते सीएनजी वाहनों की मांग बढ़ रही है।

दास हुडई के मालिक राहुल दास का कहना है कि त्योहारी सीजन पर कार की मांग इस बार अन्य सालों की अपेक्षा अच्छी है। लोगों में इस बार टाटा व टोयटा की बुकिंग का क्रेज है। टाटा की 150 कार बुक की गई हैं। इनमें नेक्सा, पंच व हेरियर की 40 से 28 कारें डिलीवरी की जाएगी। इसके अलावा 16 सफारी ग्राहकों को दी जाएंगीं। टाटा नेक्सन की दो महीने एडवांस बुकिंग चल रही है। टोयटा की एक महीने व फॉच्र्यूंनर की ढाई माह की एडवांस बुकिंग चल रही है। मांग के अनुसार सप्लाई कंपनियों से नहीं मिल पा रही है। होंडा की एक हजार के आसपास बाइकों की डिलीवरी दी जाएगी।

नवरात्र से अब तक 1500 कारों की बुकिंग

एक कार शोरूम के मैनेजर ने बताया कि नवरात्र से अब तक 1500 कारों की बुकिंग की गई है। धनतेरस पर विभिन्न माडल की 400 कारों की डिलीवरी दी जाएगी। 90 थार कार की बुकिंग की गई है। बोलेरो, महिंद्रा एक्सयूवी सहित अन्य माडल की 50 कारों की सप्लाई दी जाएगी। रिनोल्ट कंपनी की कारों के विभिन्न माडल की खासी बुकिंग चल रही है। धनतेरस पर 30 कारों की डिलीवरी दी जाएगी। सेवन सीटर कार कंपनी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। तीन माह तक की डिलीवरी दी जा रही है।

मारुति मोटर्स की 500 कारों की बुकिंग की गई है। धनतेरस पर 150 कारों की डिलीवरी दी जाएगी। सीएनजी में अर्टिगा कार की बुकिंग एक साल एडवांस में चल रही है। सबसे ज्यादा मांग स्विफ्ट की चल रही है। एक महीना तक बुकिंग चल रही है। हीरो व होंडा कंपनी के दोपहिया वाहनों की भी खूब मांग है। दिवाली पर तीन हजार से अधिक वाहनों की बिक्री की उम्मीद है।

Updated on:
30 Oct 2021, 5:01 PM IST
Published on: