युवक ने बागपत की महिला को बुलाया था मेरठ फिर होटल में चकमा देकर होकर गया फरार पुलिस ने होटल में अनियमितता देखकर लगार्इ सील
मेरठ। मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला को नौकरी दिलवाने का भरोसा देकर युवक महिला को इस होटल में लाया था। पुलिस को होटल की जांच में कर्इ अनियमितताएं भी मिली। इसके बाद होटल को सील कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक बागपत निवासी एक महिला की कुछ समय पहले वहीं के रहने वाले हारुन नाम के युवक से संपर्क हुआ। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलवाने का विश्वास दिलाया था। इसके बाद इस सिलसिले में दोनों की मुलाकात होने लगी। एक दिन पहले युवक हारुन ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने मेरठ बुलाया था। वह उसे खाना खिलाने के बहाने सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित होटल अशोक कलिंगा ले गया। आराेप है कि यहां हारुन ने महिला काे खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया आैर उसके साथ दुष्कर्म किया आैर महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। होश में आने के बाद महिला ने होटल में युवक के बारे में पूछा तो स्टाफ के लोगों ने कोर्इ भी जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने थाना सदर बाजार पहुंचकर इस बारे में बताया आैर हंगामा किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया आैर उसकी तलाश शुरू कर दी।
इसके बाद थाना सदर बाजार के एसआे विजय गुप्ता ने होटल का निरीक्षण किया। उनके अनुसार जांच में होटल अशोक कलिंगा का लाइसेंस नहीं मिला। होटल के रजिस्टर में भी खानापूर्ति मिली। कमरों की तलाशी लेने पर संदिग्ध गतिविधियां पायी गर्इ। इसके बाद पुलिस ने होटल सील की कार्रवार्इ की।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App