मेरठ

मतदान के बाद युवती आयी थी पूजा करने, फिर हुआ कुछ एेसा कि सांप्रदायिक बवाल होते बचा

शोर मचाने पर दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा सख्त कार्रवार्इ के आश्वासन पर ही लोग लौटे थाने से  

2 min read
Apr 12, 2019
मतदान के बाद युवती आयी थी पूजा करने, फिर हुआ कुछ एेा कि सांप्रदायिक तनाव होते बचा

मेरठ। मेरठ में गुरूवार को मतदान समाप्त होने के बाद एक बार फिर लालकुर्ती थाना क्षेत्र में सांप्रदायिक बवाल होने से बच गया। लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता के चलते मामला जल्द ही सुलझा लिया गया। हालांकि दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला लालकुर्ती के शनिदेव मंदिर के पास का है। जहां पर मंदिर में आने-जाने वाली लड़कियों से कुछ मनचले छेड़छाड़ कर रहे थे। ये मनचले मंदिर से कुछ ही दूरी पर खड़े थे। दुस्साहस देखिए कि कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना भी है, लेकिन फिर भी मनचलों को पुलिस का कोई भय नहीं था।

मतदान समाप्त होने के कुछ घंटे बाद जब मंदिर में पूजा करने के लिए एक युवती आई तो तीन मनचलों ने उसका हाथ पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर युवती ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने युवती को खींचने का प्रयास किया। इस पर युवती घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। कुछ ही दूरी पर युवती के परिजन खड़े हुए थे। युवती का भाई अपने कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा तो मनचलों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। एक मनचले ने तमंचा निकालकर युवकों पर तान दिया और फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। युवकों ने हिम्मत कर दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों को पकड़कर थाना लालकुर्ती को सौंप दिया गया।

युवकों के पकड़े जाने की खबर के बाद थाने में दूसरे संप्रादाय के लोेगाें की भीड़ जुटने लगी। यह बात जब भाजपाइयों को पता चली तो भाजपा के लोग भी थाने पर पहुंच गए। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष भी थाने पर पहुंच गए और मनचलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं। पकड़े गए दोनों मनचलों के नाम गुरु चौधरी और दूसरे का नाम साहिल बताया जा रहा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
12 Apr 2019 05:07 pm
Also Read
View All