विविध भारत

Coronavirus: जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीय और 5 विदेशी नई दिल्ली पहुंचे

119 भारतीय और 5 विदेशी नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान गुरुवार सुबह यहां उतरा विदेशियों को सरकार की 'पड़ोसी पहले' नीति तथा हिंद-प्रशांत विजन के तहत निकाला गया है

2 min read
कोरोना वायरस

नई दिल्ली। जापान में डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज ( coronavirus-hit cruise ship ) पर फंसे 119 भारतीय और पांच विदेशी नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार सुबह यहां उतरा।

विदेश मंत्रालय ( foreign Ministry ) ने एक बयान में बताया कि भारत के 113 क्रू सदस्यों और छह यात्रियों के अलावा श्रीलंका के दो तथा नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के एक-एक व्यक्ति को लाया गया है।

सरकार ने कहा कि विदेशियों को सरकार की 'पड़ोसी पहले' नीति तथा हिंद-प्रशांत विजन के तहत निकाला गया है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, "कोरोनावायरस के कारण जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीयों और श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के पांच विदेशी नागरिकों को लेकर टोक्यो से चला एयरइंडिया का विमान दिल्ली में लैंड हुआ है। जापानी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं के लिए आभार। एयर इंडिया को एक बार फिर धन्यवाद।" इन लोगों को आईटीबीपी के एक पृथक स्थान पर ले जाया गया है, जहां इन लोगों को 14 दिनों तक रखा जाएगा।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय क्रू के तीन सदस्य विशेष उड़ान पर सवार नहीं हुए और जापान सरकार द्वारा पृथक रखे गए जहाज में रुकने की इच्छा जताई। डायमंड प्रिंसेस को पांच फरवरी को 14 दिनों के लिए योकोहामा पोर्ट पर पृथक कर दिया गया था जब हांगकांग में उतरे यात्रियों में से एक यात्री 25 जनवरी को कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया था।
विमान में सवार कुल 138 भारतीय नागरिकों में से 16 कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें जापान तट पर जरूरी स्वास्थ्य देखभाल और इलाज दिया जा रहा था।

सरकार ने बताया कि टोक्यों स्थित भारतीय दूतावास ने मरीजों से संपर्क किया है और लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहा है।

ये भी पढ़ें

RTI में हुआ बड़ा खुलासा, VVIP उड़ानों पर एयर इंडिया का 822 करोड़ रुपये बाकी
Updated on:
27 Feb 2020 10:52 am
Published on:
27 Feb 2020 10:48 am
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से