विविध भारत

हैदराबाद दोहरे विस्फोट में हिजबुल के 5 आतंकवादी दोषी करार

हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में 21 फरवरी, 2013 को दोहरा विस्फोट हुआ था, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 130 लोग घायल हो गए थे

less than 1 minute read
Dec 13, 2016
2013 Hyderabad Blast Case
हैदराबाद। हैदराबाद के दिलसुखनगर में साल 2013 में हुए दोहरे बम विस्फोट में एक विशेष अदालत ने मंगलवार को पांच आरोपियों को दोषी ठहराया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के पांचों आतंकवादियों को सजा सुनाने के लिए 18 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है।

विस्फोट मामले में दोषी पाए गए पांचों अभियुक्तों में असदुल्लाह अख्तर उर्फ हादी, यासीन भटकल उर्फ मोहम्मद अहमद सिद्दीबप्पा, तहसीन अख्तर उर्फ मोनू, पाकिस्तानी नागरिक जिया उर रहमान उर्फ वकास तथा एजाज शेख शामिल हैं।

हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में 21 फरवरी, 2013 को दोहरा विस्फोट हुआ था, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 130 लोग घायल हो गए थे। मामले की जांच करने वाली एनआईए ने कहा कि विस्फोट की साजिश इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने रची थी।

मामले में छह आरोपियों में से एजेंसी पांच को ही गिरफ्तार कर पाई है। मुख्य आरोपी रियाज भटकल उर्फ शाह रियाज अहमद मोहम्मद इस्माइल शाहबंडारी अभी तक फरार है। मामले की सुनवाई पिछले एक साल से शहर के बाहरी इलाके में स्थित चेरलापल्ली केंद्रीय कारा की विशेष अदालत में चल रही थी, जहां पांचों आरोपी वर्तमान में कैद हैं।

एनआईए ने मामले में 158 गवाहों को पेश किया, कुल 201 सबूत जब्त किए तथा 500 दस्तावेजों को पेश किया।

विस्फोट के छह महीने बाद यासीन भटकल तथा असदुल्लाह अख्तर को नेपाल की सीमा के निकट बिहार के एक इलाके से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एजेंसी ने पांचों आरोपियों के खिलाफ दो आरोप पत्र दाखिल किए।

उल्लेखनीय है कि दिलसुखनगर में 21 फरवरी, 2013 को एक भीड़भाड़ वाले इलाके में 100 मीटर की दूरी पर दो विस्फोट हुए थे।
Published on:
13 Dec 2016 04:32 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत