विविध भारत

सिंधु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात, मांगों को लेकर किसानों का विरोध जारी

कृषि कानूनों के विरोध में सिंधु बॉर्डर से किसान हटने को तैयार नहीं। अमित शाह की अपील के बाद भी किसान अपने स्टैंड पर कायम।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2020, 9:24 AM IST
kisan andolan
कृषि कानूनों के विरोध में सिंधु बॉर्डर से किसान हटने को तैयार नहीं।

नई दिल्ली। कृषि संबंधी कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन ने अब नया मोड़ ले लिया है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद भी किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली.हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। किसान सिंघू बॉर्डर से हटने को तैयार नहीं हैं और वहीं पर धरने पर बैठे हैं। नाजुक स्थिति देखते हुए दिल्ली.हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौके पर तैनात हैं।

किसान अपने स्टैंड पर कायम

इस बीच अमित शाह की ओर से आंदोलन समाप्त कर बातचीत के टेबल पर आने की अपील के बाद किसानों ने कल फैसला किया कि वे अपना विरोध जारी रखेंगे और कहीं और नहीं जाएंगे। सभी किसान सिंधु बॉर्डर पर डटे रहेंगे। किसान नेताओं ने इस बात का भी फैसला लिया कि आगामी रणनीति पर चर्चा करने के लिए रोजाना सुबह 11 बजे मिलेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का किसान विरोध कर रहे हैं। एमएसपी पर केंद्र सरकार से लिखित में रुख साफ करने की मांग पर अड़े हैं।

Updated on:
29 Nov 2020, 9:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र