17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

अहमदाबाद. पेंशनधारकों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अब घर बैठे बनेगा। डाक विभाग ने यह सौगात दी है। पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए ट्रेजरी, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 17 Nov 2026, 10:19 PM IST

A Boon from the Postal Department for Pensioners: Now, Get Your Digital Life Certificate from the Comfort of Your Home

बायोमेट्रिक और आधार आधारित सेवा का शुभारंभ करते उत्तर गुजरात परिक्षेत्र अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव।

अहमदाबाद. पेंशनधारकों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अब घर बैठे बनेगा। डाक विभाग ने यह सौगात दी है। पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए ट्रेजरी, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है।
पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से डिजिटल लाइफ प्रमाण-पत्र जारी करवा सकते हैं। इसके लिए 70 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह प्रमाण-पत्र स्वतः संबंधित विभाग को ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
उत्तर गुजरात परिक्षेत्र अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने यह जानकारी दी। यह पहल 'डिजिटल इंडिया' के विज़न को सशक्त बनाते हुए सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाने की दिशा में डाक विभाग का एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसी क्रम में अहमदाबाद में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पेंशनभोगी घनश्यामभाई एवं जीविबेन परमार का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र उत्तर गुजरात परिक्षेत्र अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल यादव की उपस्थिति में डाकिया के माध्यम से बनाकर इस सेवा का शुभारंभ किया गया।
यादव ने कहा कि डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जिसे 'जीवन प्रमाण' भी कहा जाता है, भारत सरकार द्वारा पेंशनभोगियों के लिए शुरू की गई एक बायोमेट्रिक और आधार-आधारित डिजिटल सेवा है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार, राज्य सरकार या अन्य सरकारी संगठनों के पेंशनभोगी बिना बैंक या पेंशन कार्यालय जाए, घर बैठे ही अपने जीवित होने का प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

ऐसे बनेगा

पेंशनर इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के डाकिया से संपर्क कर सकते है। पेंशनर के घर आकर डाकिया बायोमेट्रिक डिवाइस (अंगूठे या उंगली के निशान) के जरिए उनका डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाएगा। इसके लिए पेंशनर को आधार नंबर, मोबाइल नंबर, और पीपीओ नंबर देना होगा। प्रमाण-पत्र जनरेशन प्रक्रिया पूरी होने पर पेंशनर को उनके मोबाइल नंबर पर एक पुष्टि एसएमएस प्राप्त होगा और प्रमाण पत्र को वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in/ppouser/login पर अगले दिन डाउनलोड किया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) तकनीक और फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की डिजिटल प्रक्रिया के उपयोग को बढ़ावा देना है।