17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat Crime: आधी रात प्रेमी के साथ खेत पहुंची विवाहिता, बदनामी के डर से मां ने जन्म लेते ही घोंट दिया नवजात बेटी का गला

Gandhinagar Crime: गांधीनगर के देहगाम में विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर नवजात बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों बच्ची को गांव के खेत में छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 17 Nov 2026, 5:29 PM IST

Newborn Baby Murder

पुलिस जीप। फाइल फोटो- पत्रिका

Newborn Baby Murder: गांधीनगर जिले के देहगाम में अवैध संबंधों से जन्मी नवजात बेटी की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बच्ची को अंगुथला गांव की सीमा में एक गड्ढे में छोड़कर चले गए। किसान को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो वह मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस जांच में हत्या का खुलासा होने पर मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गड्ढे में नवजात बच्ची पड़ी मिली

पुलिस के अनुसार अंगुथला गांव के रामाजी का मुवाड़ा निवासी किसान शशांक हिम्मतसिंह सोलंकी अपने घर के पीछे स्थित खेत में गया था। इसी दौरान उसे झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाने पर एक गड्ढे में नवजात बच्ची पड़ी मिली। उसने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। सरपंच मौके पर पहुंचे और बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को गांधीनगर सिविल अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि

मामले की गंभीरता को देखते हुए देहगाम पुलिस ने बच्ची का पैनल डॉक्टरों से पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अंगुथला गांव के रामाजी का मुवाड़ा निवासी 21 वर्षीय कल्पा सोलंकी और गांव के ही 32 वर्षीय काला सोलंकी इस घटना में शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

पांच साल पहले हुई थी शादी, चार साल से प्रेम संबंध

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्पा की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद गांव के ही काला से उसके प्रेम संबंध हो गए। पति से अनबन के चलते वह करीब डेढ़ साल पहले पीहर आ गई थी। दूसरी ओर काला की पत्नी भी नाराज होकर पीहर चली गई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध जारी रहे। इस दौरान कल्पा तीन बार गर्भवती हुई। पहले दो बार उसने गर्भपात करवा लिया था। तीसरी बार गर्भ ठहरने पर भी दोनों ने इसे छिपाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार काला ने गर्भपात की दवाइयां भी लाकर दीं, लेकिन इस बार गर्भपात नहीं हुआ। परिवार को शक न हो, इसलिए कल्पा पेट दर्द की शिकायत बताकर गर्भावस्था की बात छिपाती रही।

रात में घर से निकली, बच्ची को जन्म दिया

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रसव का समय नजदीक आने पर दोनों ने पहले ही बच्ची को ठिकाने लगाने की योजना बना ली थी। मध्यरात्रि को प्रसव पीड़ा होने पर कल्पा शौच जाने का बहाना बनाकर घर से निकल गई। वह गांव की सीमा में स्थित खेत में पहुंची, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। उस समय काला भी उसके साथ था। बच्ची के जन्म लेते ही रोने की आवाज आने लगी। पुलिस के अनुसार बदनामी के डर से कल्पा ने नवजात का गला दबा दिया। इसके बाद दोनों ने बच्ची को गर्भनाल से अलग किया और उसे मृत समझकर एक गड्ढे में छोड़कर घर लौट गए। हालांकि बच्ची उस समय जीवित थी। सुबह किसान शशांक को उसके रोने की आवाज सुनाई दी और उसने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गला दबाने के कारण सांस लेने में हुई परेशानी के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।