17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने BJP-RSS पर साधा निशाना, बोले- नफरत लोगों को प्यार से दूर रखती है

राहुल गांधी ने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी के प्रेमपूर्ण रिश्ते को लेकर हुई सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डर, गुस्से और नफरत से मुक्त होकर ही प्रेम और अपनत्व को महसूस किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 17 Nov 2026, 4:38 PM IST

Rahul Gandhi Statement

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने BJP-RSS पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP और RSS के समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत ने ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।

एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा और आरएसएस के समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत ने ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।

उन्होंने आगे कहा कि एक सच्चे हिंदू के रूप में मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद को महसूस कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया उनकी मां सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में दिए गए भावुक संबोधन के बाद आई है। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बीच प्रेमपूर्ण रिश्ते से जुड़े कई निजी संस्मरण साझा किए थे।

माता-पिता के रिश्ते को याद कर भावुक हुए राहुल

बता दें कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब का विमोचन हुआ था। इस दौरान इंडिया गठबंधन के बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पिता राजीव गांधी की हत्या ने उनकी मां सोनिया गांधी की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया था।

उन्होंने कहा कि परिवार ने पहले अपनी सबसे बड़ी मार्गदर्शक इंदिरा गांधी को खोया और फिर राजीव गांधी की हत्या ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

राहुल ने कहा कि अचानक हमने देखा कि हमारा सहारा (इंदिरा गांधी) गोली मारकर छीन लिया गया। इसके बाद हमने अपने सबसे बड़े सहारे (राजीव गांधी) को टुकड़ों में बिखरते देखा।

उन्होंने बताया कि उनकी मां की याददाश्त बहुत अच्छी है, लेकिन जब उनसे पूछा जाता है कि राजीव गांधी की मृत्यु के समय क्या हुआ था, तो उन्हें उस घटना की कोई याद नहीं रहती। राहुल के मुताबिक, किताब में उस दौर का विवरण उनकी बहन प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने मिलकर यादों के आधार पर तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी और उनका खूबसूरत प्यार एक ही दिन में खत्म हो गया।

'पिता के जाने के बाद मां की जिंदगी बदल गई'

किताब के शीर्षक 'Belonging' का भावनात्मक अर्थ समझाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी और राजीव गांधी एक-दूसरे के जीवन का अभिन्न हिस्सा थे। राजीव गांधी के जाने के बाद सोनिया गांधी को जिंदगी का एक बिल्कुल अलग सफर शुरू करना पड़ा।

राहुल ने कहा कि वह मेरे पिता से जुड़ी थीं और मेरे पिता उनसे जुड़े थे। फिर मेरे पिता चले गए और उन्होंने एक नई यात्रा शुरू की। वह पहले जैसी मां नहीं रहीं। उनकी हंसमुख, मुस्कुराने वाली छवि कहीं खो गई और उनकी जगह एक नई मां ने ले ली।

कार्यक्रम में राजनीति से दूर रहने की कही थी बात

राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत में स्पष्ट किया था कि उन्हें कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक रखने के सख्त निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा था कि वह उन निर्देशों का पालन करेंगे, लेकिन एक बेटे के तौर पर वह अपनी मां के व्यक्तित्व और पारिवारिक जीवन की कुछ झलकियां जरूर साझा करना चाहते हैं।