विविध भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर: श्रीनगर का दौरा कर अजीत डोभाल ने सबको चौंकाया, CRPF जवानों के साथ किया लंच

अजीत डोभाल ने एक बार फिर किया Jammu-Kashmir का दौरा श्रीनगर के लोगों से 2 घंटे से ज्‍यादा समय तक बातचीत की मोदी सरकार के फैसले के बारे में हासिल की राय
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 2:27 PM IST
ajit

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चौंकाने वाली तस्‍वीर आई है। उन्‍होंने इस बार जम्‍मू-कश्‍मीर ( Jammu-Kashmir ) के श्रीनगर शहर का दौरा किया। साथ ह लोगों से बदले परिवेश और मोदी सरकार के निर्णय के बारे में बातचीत की।
एनएसए डोभाल श्रीनगर में अलग-अलग स्‍थानों का भ्रमण किया। दो घंटे से ज्‍यादा समय तक लोगों से कई मुद्दों पर बातचीत की।

सियासी हालात पर हासिल की जानकारी

श्रीनगर में भ्रमण के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। उन्‍होंने शहर में कानून और व्‍यवस्‍था, नागरिकों की दैनिक गतिविधि और पिछले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के सियासी स्थिति में आए बदलाव को लेकर बातचीत की।

शहर के कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद डोभाल ने जम्‍मू-कश्‍मीर ( Jammu-Kashmir ) में तैनात सीआरपीएफ के जवानों के साथ दोपहर का भोजन किया।

डोभाल ने लोगों के साथ खायी बिरयानी

जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) से अनुच्‍छेद 370 और 35A के खात्मे के बाद बुधवार को शोपियां पहुंचे थे। शोपियां में उन्होंने लोगों से बात तो की ही वहीं उनके साथ बिरयानी का लुत्‍फ भी उठाया।


बता दें कि सोमवार को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छे 370 और 35A खत्म कर दिया। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग करते हुए केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया है।

इस फैसले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जमीनी हकीकत जानने कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) पहुंचे थे। शोपियां में उन्होंने आम लोगों से बात की और उनसे जमीनी हकीकत जाननी चाही। इसके अलावा डोभाल ने उनके साथ बिरयानी भी खाई।

इसी क्रम में एनएसए अजीत डोभाल शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे और बदले माहौल को लेकर लोगों से संवाद स्‍थापित किया।

Updated on:
9 Aug 2019, 2:27 PM IST
Published on: