विविध भारत

कोरोना वायरस से जीता भारत, केरल में तीनों मरीज के ठीक होने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी

दुनिया के कई देशों में कहर बरपा रहा चीन से निकला कोरोना वायरस केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों मरीजों के ठीक होने की पुष्टि

2 min read
,,

नई दिल्ली। चीन से निकला कोरोना वायरस ( coronavirus ) दुनिया के कई देशों में कहर बरपा रहा है। चीन में तो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों ( Coronavirus patients ) का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

हालांकि भारत ने कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) पर जीत हासिल कर ली है। केरल में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Kerala ) से संक्रमित तीनों मरीजों के ठीक होने की पुष्टि हो गई है।

तीनों भारतीय संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। जानकारी के अनुसार केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज को भी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों को भी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

इनमें एक का इलाज कसारगोड के कंझनगढ़ सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा था और दूसरे को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

इलाज के बाद दोनों के संक्रमण से ठीक होने की पुष्टि के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे गई थी।

वहीं, चीन में नोवल कोरोना वायरस से पैदा हुई महामारी से निपटने में रूस ने चीन को हर संभव सहयता प्रदान की है और सक्रियता से चीन के साथ वायरस की रोकथाम से लेकर इस संबंध में वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग किया है।

हाल ही में रूस की सरकार के अधिकारियों ने महामारी की रोकथाम के लिए चीन द्वारा उठाए गए कदमों का मूल्यांकन किया और चीन के साथ महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

Coronavirus के कहर से चीन में हाहाकार, अब तक 1665 की मौत, एशिया के बाहर पहली मौत
Updated on:
17 Feb 2020 11:48 am
Published on:
17 Feb 2020 11:42 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें