विविध भारत

अमृतसर रेल हादसाः CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा हादसे की होगी मजिस्‍ट्रेट जांच, चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

अमृतसर रेल हादसाः CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा हादसे की होगी मजिस्‍ट्रेट जांच, चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 1:25 PM IST
cm amrinder
अमृतसर रेल हादसाः CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा हादसे की होगी मजिस्‍ट्रेट जांच, चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। अमृतसर में दशहरे के दिन शुक्रवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हादसे के 17 घंटे बाद पीड़ितों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। अस्पताल में लोगों को देखने के बाद सीएम अमरिंदर मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि अमृतसर हादसे पर मजिस्ट्रेज जांच के आदेश दिए हैं। वहीं 4 हफ्ते में जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।

पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के आदेश दिए है। जब उनसे पूछा गया कि वह हादसे के इतने घंटे के बाद अमृतसर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि वह इसराइल दौरे पर जाने वाले थे। जिस समय उन्हें हादसे का पता लगा तो वह दिल्ली में थे।

उधर..घटना के बाद अमृतसर के लोगों में प्रशासन के बुरे प्रबंधों और दशहरा समागम में मौजूद कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ भारी गुस्सा है। भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के देरी से पहुंचने का कारण लोगों को पच नहीं रहा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने से पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अमृतसर से ही लोकसभा के चुनाव लड़े थे । लोगों ने इस चुनाव में कैप्टन अमरेंद्र सिंह को अरुण जेतली के मुकाबले 1 लाख से अधिक वोटों के अंतराल के साथ जिताकर संसद में भेजा था। पीएम मोदी समेत देश के नेताओं ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। साथ ही राज्यों के मंत्रियों ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है।

Updated on:
20 Oct 2018, 1:25 PM IST
Published on: