विविध भारत

बालाकोट में आतंकी फिर सक्रिय, LOC पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात- सेना प्रमुख

26 फरवरी को भारतीय सेना ने बालाकोट में की थी एयर स्ट्राइक सेना प्रमुख बोले- आतंकियों और उनके आकाओं के बीच संपर्क टूटा आज कश्मीर में हालात सामान्य
2 min read
army chief
बालाकोट में आतंकी फिर सक्रिय, LOC पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात- सेना प्रमुख

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ( Army Chief General Bipin Rawat ) ने बड़ा बयान दिया है। बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकी कैंपों को फिर से सक्रिय कर दिया है। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद ये आतंकी सक्रिय हुए हैं। चेन्नई में एक कार्यक्रम में सेना प्रमुख ने कहा कि भारत ने एयरस्ट्राइक कर बालाकोट को ध्वस्त कर दिया था। लेकिन पाकिस्तान इस जगह पर फिर से आतंकी गतिविधियां बढ़ा दी है। लेकिन सीमा पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है।

बता दें कि 26 फरवरी को भारतीय सेना ने POK स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर ध्वस्त कर दिया था ।

कश्मीर में हालात सामान्य

आज कश्मीर में हालात सामान्य है। आतंकियों और उनके आकाओं के बीच संपर्क टूटा है । धर्म की अलग व्याख्या से आज हिंसा बढ़ रही है। कुछ लोग इस्लाम की अलग व्याख्या कर रहे हैं। लेकिन हमारे पास इस्लाम को सही मायने में बताने वाले लोग हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकियों को भारत के अंदर घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ता रहा है। लेकिन इन परिस्थितियों से कैसे निपटना है, ये हमें अच्छी तरह पता है।

भविष्य में साइबर युद्ध होगा- रावत

आर्मी चीफ रावत ने कहा कि युद्ध में कोई उपविजेता नहीं होता वहां सिर्फ जीत होती है। हमें सेना में ऐसे लीडर्स की आवश्यकता है, जो कहते हो कि मुझे फॉलो करो, लेकिन अब आगे बढ़ो। भविष्य में साइबर युद्ध होगा और हमें ऐसे लीडर्स की जरूरत है जो इस पर कड़े निर्णय ले सकें।

पाकिस्तान और चीन पर भी कसा तंज

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सीमा पर जारी तनाव को लेकर नाम लिए बगैर पाकिस्तान और चीन पर तंज कसा। सेना प्रमुख ने कहा कि हमारी उत्तर और पश्चिम की सीमाओं पर तनाव है। हमारे पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे नहीं है।

Updated on:
23 Sept 2019 08:55 pm
Published on:
23 Sept 2019 11:45 am