24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Navodaya Vidyalaya: नवोदय विद्यालय में नियम सख्त, अभिभावकों को इन 14 बिंदुओं का शपथ-पत्र देना जरूरी

Navodaya Vidyalaya admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में 560 सीटों पर कोरिया व एमसीबी जिले के बच्चों का होता है एडमिशन, बिना दस्तावेज के साथ आए परिजन रहे हलाकान
2 min read
Google source verification
Navodaya Vidyalaya

Navodaya vidyalaya rules, शपथ पत्र के चक्कर में परेशान रहे अभिभावक (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया और एमसीबी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya Koria) में नए शिक्षण सत्र 2026-27 से नियम सख्त बनाए गए है। अब अभिभावकों को 14 बिंदुओं में बकायदा 50 रुपए के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा। इसमें इस बात का उल्लेख है कि किसी भी छात्र को शपथ पत्र में उल्लेखित सामान लाने की अनुमति नहीं होगी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बुधवार को ७वीं-१२वीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल बुलवाया गया। छात्रों और उनके परिजनों को १४ बिंदुओं का शपथ-पत्र लाने कहा गया था। शपथ पत्र नहीं लाने वाले परिजन काफी हलाकान नजर आए।

बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय (Affidavit for Navodaya Vidyalaya) केनापारा बैकुंठपुर में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लिए 560 सीटें आवंटित हैं। इसमें कोरिया और एमसीबी जिले के बच्चों को दाखिला मिलता है। 1 जुलाई को 7वीं से 12वीं तक के सारे बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा बुलवाया गया था। इससे नवोदय विद्यालय में दिनभर पालक सहित बच्चों की भीड़ लगी रही।

14 बिंदुओं का शपथ पत्र नहीं लाने वाले परिजन शाम तक परेशान नजर आए। वे स्कूल परिसर में ही खड़े रहे। कई लोग शपथ पत्र बनवाने कोर्ट की दौड़ लगाते दिखे। वहीं शपथ पत्र के चक्कर में कोर्ट में भी छात्रों व पालकों की भीड़ नजर आई। जिन लोगों ने 14 बिंदुओं का शपथ पत्र बनवा लिया था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

Navodaya Vidyalaya affidavit: शपथ पत्र में है इन बातों का उल्लेख

नवोदय विद्यालय प्रबंधन की ओर से पालकों को 50 रुपए के स्टांप में शपथ-पत्र बनवाने फॉर्मेट दिया गया है। इसमें गारंटर(पालक) और विद्यार्थी(प्रतिपाल्य) के नाम पर बनवाया जाना है। जिसमें खासकर मोबाइल, तेज धार वाले हथियार, चाकू, हथियार और गोला-बारुद प्रतिबंधित रहेगा।

साथ ही स्टोव, हीटर, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट् सहित शेविंग, ट्रिमर सेट, बर्तन (बाल्टी और मग छोड़), म्यूजिक सिस्टम, रेडियो सेट, आभूषण, अगरबत्ती, मोमबत्ती, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे, विस्फोटक सामग्री, कैरोसीन, पेट्रोल-डीजल, लाइटर, किसी प्रकार की गैस, जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाले जहर, कीटनाशक पूरी तरह प्रतिबंधित है। शपथ पत्र में दिए गए प्रतिबंधित चीजों का कोई भी छात्र उपयोग नहीं कर सकता है। ये चीजें अपने साथ रखने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।